[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions जर्नलिज्म करना है तो बेस्ट हैं दिल्ली के ये कॉलेज, मीडिया जगत में मचेगी धूम 

जर्नलिज्म करना है तो बेस्ट हैं दिल्ली के ये कॉलेज, मीडिया जगत में मचेगी धूम 

0
जर्नलिज्म करना है तो बेस्ट हैं दिल्ली के ये कॉलेज, मीडिया जगत में मचेगी धूम 
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Top Journalism Colleges in Delhi: अगर आपका सपना टीवी एंकर, रिपोर्टर, न्यूज एडिटर, कंटेंट राइटर या डिजिटल जर्नलिस्ट बनने का है, तो सही कॉलेज का चुनाव आपके करियर की मजबूत शुरुआत कर सकता है. दिल्ली को जर्नलिज्म की पढ़ाई का सबसे बड़ा सेंटर माना जाता है. यहां कई ऐसे पॉपुलर इंस्टीट्यूट हैं, जहां से पढ़ाई करने के बाद आप देश के अच्छे मीडिया हाउस, डिजिटल प्लेटफॉर्म और न्यूज चैनलों में काम कर सकते हैं. आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ बेहतरीन जर्नलिज्म कॉलेजों (Top Journalism Colleges in Delhi) के बारे में. 

IIMC, दिल्ली

जब भी देश में जर्नलिज्म के बेस्ट इंस्टीट्यूट की बात होती है, तो आईआईएमसी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन) का नाम सबसे पहले आता है. जेएनयू (JNU) कैंपस के अंदर स्थित यह संस्थान मीडिया की दुनिया का ‘IIT’ माना जाता है. यहां के एलुमनाई (पुराने छात्र) आज देश के लगभग हर बड़े न्यूज चैनल और अखबार में अच्छे पदों पर हैं. यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी काफी शानदार है. 

  • कोर्सेज: यहां से आप हिंदी जर्नलिज्म, इंग्लिश जर्नलिज्म, रेडियो व टीवी जर्नलिज्म और एडवरटाइजिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PG Diploma) कर सकते हैं. इसके लिए Cuet PG की परीक्षा पास करनी होती है. 
Iimc
PC: Official Website

दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज 

अगर आप 12वीं के तुरंत बाद ही जर्नलिज्म में कदम रखना चाहते हैं, तो दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास आपके लिए बेहतरीन ऑप्शंस हैं. डीयू के कई कॉलेज BA (Hons) जर्नलिज्म का कोर्स ऑफर करते हैं.  डीयू का माहौल आपको एक बेहतरीन एक्सपोजर देता है, जिससे आपकी पर्सनैलिटी और सोचने का तरीका पूरी तरह बदल जाता है. 

  • बेस्ट कॉलेज: लेडी श्री राम कॉलेज (LSR), कमला नेहरू कॉलेज, दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) और महाराजा अग्रसेन कॉलेज (Top Journalism Colleges in Delhi) इसके लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं. डीयू का माहौल आपको एक बेहतरीन एक्सपोजर देता है, जिससे आपकी पर्सनैलिटी और सोचने का तरीका पूरी तरह बदल जाता है. 
Lady Shri Ram College
PC: Official Website

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU)

अगर आप प्रोफेशनल जर्नलिज्म की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो GGSIPU से जुड़े कई कॉलेज बेहतरीन ऑप्शन हैं. यहां बैचलर और मास्टर्स स्तर पर पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन के कोर्स उपलब्ध हैं. स्टूडेंट्स को डिजिटल मीडिया, टीवी प्रोडक्शन और फिल्म मेकिंग जैसी स्किल्स भी सिखाई जाती हैं.

Image 25
PC: Offcial Website

जामिया मिलिया इस्लामिया (Top Journalism Colleges in Delhi)

जर्नलिज्म की पढ़ाई के लिए जामिया का नाम भी काफी पॉपुलर माना जाता है. यहां मीडिया स्टडीज से जुड़े कोर्स में एडमिशन के लिए हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट अप्लाई करते हैं. इंस्टीट्यूट में मॉडर्न स्टूडियो, मीडिया लैब और अनुभवी फैकल्टी छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करती है. यहां का ‘MA in Mass Communication’ कोर्स पूरे देश में सबसे बेस्ट माना जाता है. इसके अलावा यहां से विजुअल इफेक्ट्स और कन्वर्जेंट जर्नलिज्म की पढ़ाई भी की जा सकती है.

Image 27
PC: Offcial Website

Top Journalism Colleges in Delhi: इन कॉलेजों को क्यों माना जाता है बेस्ट?

मीडिया हब का फायदा: दिल्ली में रहने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको पढ़ाई के दौरान ही बड़े मीडिया हाउसेज में इंटर्नशिप करने का मौका मिल जाता है. 

गेस्ट लेक्चर्स: इन कॉलेजों में आए दिन देश के बड़े-बड़े एंकर, एडिटर्स और पत्रकार छात्रों से बात करने और अपने अनुभव शेयर करने आते हैं. 

प्रैक्टिकल टूल्स: यहां आपको थ्योरी से ज्यादा कैमरे के सामने बोलना, स्क्रिप्ट लिखना, वीडियो एडिट करना और रिपोर्टिंग करना सिखाया जाता है.

यह भी पढ़ें: बिना CUET के पाएं दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन, लड़कियों को खास फायदा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel