[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिहार के टॉप 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज, जानें MBBS में कैसे लें एडमिशन

बिहार के टॉप 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज, जानें MBBS में कैसे लें एडमिशन

0
बिहार के टॉप 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज, जानें MBBS में कैसे लें एडमिशन
Medical Colleges in Bihar: AIIMS पटना बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Medical Colleges in Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन का दायरा लगातार बढ़ रहा है. राज्य के कई सरकारी मेडिकल कॉलेज देशभर के स्टूडेंट्स के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने हुए हैं. हर साल हजारों छात्र NEET एग्जाम पास करके बिहार के टॉप इंस्टीट्यूट में MBBS और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेते हैं. बेहतर एजुकेशन सिस्टम, अनुभवी फैकल्टी और बड़े हॉस्पिटल से जुड़े होने के कारण ये कॉलेज न सिर्फ पढ़ाई बल्कि बेहतर प्रैक्टिकल एक्सपिरियंस भी प्रोवाइड करते हैं. बिहार के कई सरकारी मेडिकल कॉलेज नेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं. आइए जानते हैं कि बिहार के टॉप 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज (Medical Colleges in Bihar) कौन-कौन से हैं. 

AIIMS पटना 

पटना में स्थित एम्स पटना (Medical Colleges in Bihar) देश के प्रमुख सरकारी मेडिकल इंस्टीट्यूट में से एक है. हर साल हजारों स्टूडेंट्स NEET-UG के माध्यम से यहां MBBS में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में इस कॉलेज को 27वां रैंक मिला है. यह कॉलेज अपने मॉडर्न एजुकेशन, रिसर्च और अन्य फैसिलिटी केलिए जाना जाता है.

AIIMS Patna MBBS Admission Details

AIIMS पटना सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा मेडिकल इंस्टीट्यूट बन चुका है. जिन स्टूडेंट्स को यहां एडमिशन लेना है, वे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर डिटेल्स चेक कर सकते हैं. 

पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पटना 

PMCH, पटना को NIRF रैंकिंग 2025 में 35वां रैंक हासिल हुआ है. यह कॉलेज सबसे पुराने और फेमस सरकारी मेडिकल इंस्टीट्यूट (Medical Colleges in Bihar) में से एक है. यहां से पढ़कर निकले कई  डॉक्टर आज देश-विदेश में काम कर रहे हैं. बेहतर टीचिंग फैसिलिटी और एक्सपिरियंस्ड फैकल्टी इस कॉलेज को मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाते हैं. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए आप कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट pmchpatna.in चेक कर सकते हैं. 

इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पटना 

यह कॉलेज अपने रिसर्च और एडवांस ट्रीटमेंट के लिए पॉपुलर है. इस इंस्टीट्यूट में कई मेडिकल और हेल्थ से जुड़े कोर्स कराए जाते हैं, जैसे MBBS, BSc Nursing, MD, MCh और MSc Nursing. यहां एमबीबीएस में एडमिशन NEET-UG एग्जाम के जरिए होता है. स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट igims.org पर जाकर कोर्स रिलेटेड डिटेल्स देख सकते हैं. 

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दरभंगा 

दरभंगा का ये मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उत्तर बिहार का सबसे बड़ा मेडिकल हब है. MBBS में हर साल इस कॉलेज में लगभग 120 से 150 सीटें उपलब्ध होती है. दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (Medical Colleges in Bihar) में MBBS कोर्स करणे के लिए स्टूडेंट्स को NEET-UG एग्जाम पास करना पड़ता है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट dmc.edu.in चेक कर सकते हैं. 

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल एंड हॉस्पिटल, भागलपुर  

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल एंड हॉस्पिटल क्लिनिकल एक्सपोजर के लिए जाना जाता है. यह कॉलेज बिहार के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से एक है. मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ ये कॉलेज लाखों लोगों को हेल्थ फैसिलिटीज भी देती है. हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स NEET-UG एग्जाम के माध्यम से यहां MBBS में एडमिशन लेते हैं. 

यह भी पढ़ें: MAMC से MBBS करने का सपना होगा पूरा, जानें एडमिशन और कोर्स डिटेल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel