[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions BTech करना है तो बेस्ट हैं पुणे के ये कॉलेज, Google Microsoft जैसी कंपनियां करती हैं हायर

BTech करना है तो बेस्ट हैं पुणे के ये कॉलेज, Google Microsoft जैसी कंपनियां करती हैं हायर

0
BTech करना है तो बेस्ट हैं पुणे के ये कॉलेज, Google Microsoft जैसी कंपनियां करती हैं हायर
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Top Engineering Colleges in Pune: पुणे को भारत का “ऑक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट” कहा जाता है. अगर आपको BTech करना है, तो पुणे आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शंस में से एक है. यहां के इंजीनियरिंग कॉलेजों का माहौल, पढ़ाई का तरीका और सबसे जरूरी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बेहद शानदार है. हर साल Google, Microsoft और Amazon जैसी दुनिया की दिग्गज कंपनियां इन कॉलेजों से लाखों-करोड़ों के पैकेज पर छात्रों को हायर करती हैं.

अगर आप भी 12वीं के बाद या JEE और एमएचटी-सीईटी (MHT-CET) के जरिए एक बेहतरीन कॉलेज की तलाश में हैं, तो आइए जानते हैं पुणे के उन टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में जो आपके करियर को सीधे टॉप गियर में ले जा सकते हैं.

Top Engineering Colleges in Pune: पुणे में इंजीनियरिंग के टॉप कॉलेज

कॉलेज का नामक्यों खास है? प्रमुख कंपनियां जो हायर करती हैं
COEP (कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे)बेहद कम फीस, आईआईटी जैसा रुतबा और 100% प्लेसमेंट का रिकॉर्ड.माइक्रोसॉफ्ट, Amazon, JP Morgan 
AIT (आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)शानदार कोडिंग कल्चर, बेहतरीन अनुशासन और दमदार एवरेज पैकेज.गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एमेजॉन
MIT-WPU (एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी)आलीशान इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक लैब्स और विदेशी इंटर्नशिप के मौके.इंफोसिस, TCS
PICT (पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी)इसे पुणे में “सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की फैक्ट्री” कहा जाता है. कोडिंग का बेहतरीन माहौल.गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी, क्रेड
VIT पुणे (विश्वकर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)प्रैक्टिकल लर्निंग और छात्रों को सीधे इंडस्ट्री के लिए तैयार करने पर पूरा फोकस.गूगल, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट 

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे (COEP)

जब पुणे के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात आती है, तो COEP (Top Engineering Colleges in Pune) का नाम सबसे पहले आता है. यह देश के सबसे पुराने और सबसे फेमस इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है. यह एक गवर्नमेंट ऑटोनॉमस कॉलेज है, जिसकी वजह से इसकी फीस काफी कम है लेकिन इसका रुतबा किसी आईआईटी (IIT) से कम नहीं है. यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगभग 100% रहता है. 2024-25 में बीटेक ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज लगभग 52 लाख का देख गया है. Microsoft, Accenture, Infosys और Amazon जैसी बड़ी कंपनियां हर साल यहां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं.

Image 284
BTech Placement Record (Official Website)

आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (AIT)

AIT पुणे (Top Engineering Colleges in Pune) एक और बहुत शानदार कॉलेज है. यह कॉलेज विशेष रूप से भारतीय सेना के जवानों (वारंट ऑफिसर्स और अन्य रैंकों) के बच्चों के लिए है. इस कॉलेज का अनुशासन और कैंपस लाइफ बेमिसाल है. यहां छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं दिया जाता, बल्कि उनका ओवरऑल डेवलपमेंट किया जाता है.

कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के मामले में इस कॉलेज के छात्रों का कोई मुकाबला नहीं है. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एमेजॉन जैसी कंपनियां यहां से बड़े पैमाने पर छात्रों को हायर करती हैं. यहां का एवरेज पैकेज भी बाकी कॉलेजों से काफी बेहतर है. 

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (MIT-WPU)

अगर आप एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक लैब्स और ग्लोबल एक्सपोजर वाले प्राइवेट कॉलेज की तलाश में हैं, तो एमआईटी पुणे (Top Engineering Colleges in Pune) एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस कॉलेज का कैंपस बहुत ही बड़ा है और यहां की फैकल्टी इंडस्ट्री के अनुभवों से जुड़ी हुई है.

यह यूनिवर्सिटी छात्रों को विदेशों में इंटर्नशिप और पढ़ाई के मौके भी देती है. यहां हर साल सैकड़ों कंपनियां विजिट करती हैं. TCS, इंफोसिस और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां यहां से बड़े पैकेजेस पर छात्रों को चुनती हैं. कॉर्पोरेट जगत में इस कॉलेज का नेटवर्क बहुत मजबूत है.

PICT (पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी) 

अगर आपका पूरा फोकस सिर्फ कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) या इलेक्ट्रॉनिक्स (ENTC) पर है, तो आपके लिए PICT एक बेहतर जगह हो सकती है. इस कॉलेज को पुणे में “सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की फैक्ट्री” भी कहा जाता है. कॉलेज का पूरा माहौल कोडिंग और टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. यह इंस्टीट्यूट प्लेसमेंट के मामले में यह बड़े-बड़े कॉलेजों को टक्कर देता है. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, Deloitte और TCS जैसी कंपनियां यहां के छात्रों को हायर करती है.

VIT पुणे (विश्वकर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)  

वीआईटी पुणे भी छात्रों के बीच बहुत फेमस इंस्टीट्यूट है. यह अपनी बेहतरीन एकेडमिक्स और प्रैक्टिकल लर्निंग के लिए जाना जाता है. Google, Microsoft, Cognizant और Wipro जैसी कंपनियां यहां रेगुलरली आती हैं. कोर इंजीनियरिंग से लेकर आईटी सेक्टर तक, हर फील्ड के छात्रों को यहां अच्छा प्लेटफॉर्म मिलता है. कॉलेज का मुख्य फोकस छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है. यहां के प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप प्रोग्राम्स छात्रों को काफी कुछ नया सीखने का मौका देते हैं.

Top Engineering Colleges in Pune: कैसे मिलता है इन कॉलेजों में एडमिशन?

पुणे के इन टॉप कॉलेजों (Top Engineering Colleges in Pune) में एंट्री पाने के दो मुख्य रास्ते हैं. पहला है महाराष्ट्र की अपनी प्रवेश परीक्षा MHT-CET, जिसके जरिए राज्य के छात्रों को प्राथमिकता मिलती है. दूसरा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा JEE Main, जिसके कोटे से देश भर के छात्र यहां की ऑल इंडिया सीट्स पर एडमिशन ले सकते हैं. अगर आप भी टेक इंडस्ट्री में आगे बढ़ना चाहते हैं और चाहते हैं कि गूगल-माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों में आपका सिलेक्शन हो, तो पुणे के इन कॉलेजों में एडमिशन करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BTech करना है तो रांची का ये कॉलेज है बेस्ट, Google Microsoft में मिलता है प्लेसमेंट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel