[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बीकॉम के लिए देश के टॉप 5 कॉलेज, जानिए कैसे होगा एडमिशन

बीकॉम के लिए देश के टॉप 5 कॉलेज, जानिए कैसे होगा एडमिशन

0
बीकॉम के लिए देश के टॉप 5 कॉलेज, जानिए कैसे होगा एडमिशन
Top Bcom College in India (सांकेतिक फोटो AI Generated)

Top Bcom College in India: आज के समय में कॉमर्स के स्टूडेंट्स के बीच Bcom (बैचलर ऑफ कॉमर्स) सबसे पॉपुलर डिग्री कोर्स बना हुआ है. अकाउंटिंग, फाइनेंस, बैंकिंग और मैनेजमेंट जैसे सेक्टर में करियर बनाने के लिए सही कॉलेज का सेलेक्शन करना बहुत जरूरी है. देश में कई पॉपुलर कॉलेज बीकॉम कोर्स (Top Bcom College) कराते हैं, जहां बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अच्छे प्लेसमेंट के भी अवसर मिलते हैं. आइए जानते हैं कि भारत के बेस्ट 5 Bcom कॉलेज (Top Bcom College in India) कौन-कौन से हैं.

Top Bcom College in India: इंडिया के टॉप 5 Bcom कॉलेज

  • श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC),दिल्ली
  • हिन्दू कॉलेज ,दिल्ली यूनिवर्सिटी
  • हंसराज कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी
  • लेडी श्री राम कॉलेज (LSR), दिल्ली
  • लोयोला कॉलेज, चेन्नई

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), दिल्ली

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक पॉपुलर कॉलेज है और इसे इंडिया का सबसे अच्छा Bcom और Bcom(Honrs) कॉलेज माना जाता है. यह कॉलेज अपनी अच्छी फैकल्टी, पढ़ाई और शानदार प्लेसमेंट के लिए मशहूर है. SRCC में देश के टॉप मेरिट वाले स्टूडेंट्स एडमिशन लेते हैं. यहां से पढ़े स्टूडेंट्स CA, CS, बैंकिंग, एमबीए और कॉरपोरेट सेक्टर में हाई पोस्ट में है. यहां एडमिशन के लिए CUET(कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेनेंस टेस्ट) एग्जाम देना होती है. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स को यहां एडमिशन लेना है, वो कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट srcc.edu चेक कर सकते हैं.

हिन्दू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी

हिन्दू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने कॉलेज में से एक है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च, सेमिनार और एक्स्ट्रा-करीकुलर एक्टिविटी पर भी खास ध्यान दिया जाता है. NIRF Ranking 2025 में इस कॉलेज को टॉप कॉलेजों की लिस्ट में रैंक 1 मिला है. अनुभवी फैकल्टी, अच्छी लाइब्रेरी और अच्छा प्लेसमेंट सपोर्ट कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं. यहां से पास-आउट स्टूडेंट्स बैंकिंग, सिविल सर्विस, फाइनेंस जैसे सेक्टर में अपना करियर बना रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट hinducollege.ac.in चेक कर सकते हैं.

हंसराज कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी

हंसराज कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख कॉलेजों में से एक है. यह कॉलेज अपनी पढ़ाई और अच्छे माहौल के लिए जाना जाता है. यहां मॉडर्न सिलेबस, अनुभवी प्रोफेसर और मजबूत अकादमिक सिस्टम स्टूडेंट्स को कॉमर्स की अच्छी समझ प्रदान करते है. हंसराज कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार बेहतर रहा है, जहां बच्चे बैंकिंग, कॉर्पोरेट सेक्टर में अपना करियर मजबूत कर रहे हैं. जो स्टूडेंट्स एडमिशन लेने की इच्छा रखते हैं, वो कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट hansrajcollege.ac.in चेक कर सकते हैं.

लेडी श्री राम कॉलेज (LSR), दिल्ली

दिल्ली में स्थित लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक पॉपुलर कॉलेज है. यह कॉलेज खास तौर पर Bcom कोर्स के लिए ही जाना जाता है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ लिडरशिप और रिसर्च पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. यहां से पढ़ी छात्राएं बैंकिंग, मैनेजमेंट और फाइनेंस जैसे सेक्टर में अपना करियर बना रही हैं. जिन छात्राओं को LSR, Delhi में एडमिशन लेना है, वो कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट lsr.edu.in चेक कर सकते हैं.

Lady Sri Ram College Delhi Bcom Course Details

लोयोला कॉलेज, चेन्नई

लोयोला कॉलेज, चेन्नई के सबसे पॉपुलर ऑटोनॉमस कॉलेजों में से एक है और कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए मशहूर है. Bcom कोर्स के लिए यह कॉलेज दक्षिण भारत के टॉप इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. अनुभवी फैकल्टी, मॉडर्न इन्फ्रस्ट्रक्चर और अच्छा प्लेसमेंट सपोर्ट कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए बेहतर करियर चुनने का मौका देती है. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स को एडमिशन लेना है, वो कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट loyolacollege.edu चेक कर सकते हैं.

सही कॉलेज का चयन भविष्य की दिशा तय करता है. ऐसे में किसी भी कॉलेज (Top Bcom College in India) में एडमिशन लेने से पहले छात्र कोर्स, फीस और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ले लें.

-(स्मिता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: पटना में करें BCA की पढ़ाई, देखें टॉप कॉलेज, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स

Previous article Simple Nail Art Design: अब पार्लर के खर्च से पाएं छुटकारा, घर पर बनाएं सिंपल और खूबसूरत नेल आर्ट
Next article Fafda Jalebi Recipe: क्रिस्पी फाफड़ा और रसीली जलेबी बनाने की सीक्रेट रेसिपी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel