[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions BBA के लिए बेस्ट है कोलकाता! मैनेजमेंट करियर बनाने वालों के लिए टॉप कॉलेज की लिस्ट

BBA के लिए बेस्ट है कोलकाता! मैनेजमेंट करियर बनाने वालों के लिए टॉप कॉलेज की लिस्ट

0
BBA के लिए बेस्ट है कोलकाता! मैनेजमेंट करियर बनाने वालों के लिए टॉप कॉलेज की लिस्ट
टॉप बीबीए कॉलेज (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Top BBA Colleges In Kolkata: अगर आपको बिजनेस के क्षेत्र में करियर बनना है तो 12वीं के बाद बीबीए का कोर्स कर सकते हैं. बीबीए यानी कि Bachelor of Business Administration जोकि तीन सालों का कोर्स है. इस कोर्स में स्टूडेंटस को बिजनेस, मैनेजमेंट, मार्केटिंग और फाइनेंस आदि की जानकारी दी जाती है. अगर आपको भी कोलकाता से बीबीए करना है तो यहां हम आपको कुछ चुनिंदा कॉलेज के बारे में बताएंगे.

कोलकाता हमेशा से शिक्षा के लिए जाना जाता है. यहां बीबीए के कई ऐसे कॉलेज हैं, जो स्टूडेंट्स को अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के मौके देते हैं. यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स कोलकाता के बीबीए कॉलेज में आते हैं. आइए जानते हैं कोलकाता के टॉप बीबीए कॉलेज कौन-कौन से हैं और साथ ही इनके फीस स्ट्रक्चर, प्लेसमेंट और इस कोर्स के बाद करियर के अवसर पर नजर डालते हैं.

नोपानी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NIMS),कोलकाता

NIMS कोलकाता यूनिवर्सिटी से संबंध है और बीबीए कोर्स के लिए अच्छा माना जाता है. यह कोर्स 4 साल का होता है , जिसमें 8 सेमेस्टर होते हैं . यहां पढ़ाई के साथ-साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर भी फोकस किया जाता है. यहां कई कंपनियां जैसे- Tech mahindra, Wipro, Cognizant, Amazon बीबीए प्लेसमेंट के लिए आती है . जिन स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में एडमिशन लेना है ,वे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nims.ac.in चेक कर सकते हैं .

iLEAD कोलकाता

iLEAD कोलकाता का एक मॉडर्न मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट है, जहां इंडस्ट्री-ऑरिएंटेड बीबीए कोर्स पढ़ाया जाता है . यहां स्टार्टअप कल्चर और स्किल डेवलपमेंट में ज्यादा ध्यान दिया जाता है.

JD बिरला इंस्टीट्यूट (JDBI), कोलकाता

JD बिरला इंस्टीट्यूट कोलकाता के प्रसिद्ध बीबीए कॉलेजों में से एक है. अकैडमिक माहौल , फैकल्टी ,अच्छा प्लेसमेंट रिकार्ड की वजह से यह कॉलेज स्टूडेंट्स की पहली पसंद है. इस कोर्स में बिसनेस कम्यूनिकेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर ध्यान दिया जाता है. जिन स्टूडेंट्स को बीबीए कोर्स के लिए एडमिशन लेना है ,वे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट jdbikolkata.in चेक कर सकते हैं .

ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड लर्निंग इन मैनेजमेंट (EIILM), कोलकाता

यह कॉलेज मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए लोकप्रिय माना जाता है . इस कोर्स में मार्केटिंग, अकाउंटिंग ,ह्यूमन रिसोर्स जैसे सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाते हैं. पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी दी जाती है. यहां Tata Zudio, Sony जैसे कंपनी प्लेसमेंट के लिए आती है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें प्लेसमेंट संबंधित जानकारी चाहिए वे eiilm.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं .

अमेटी यूनिवर्सिटी, कोलकाता

अमेटी यूनिवर्सिटी का कैंपस मॉडर्न इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल एक्सपोजर के लिए जाना जाता है. यहां बीबीए के स्टूडेंट्स को कॉर्पोरेट ट्रैनिंग और अच्छी प्लेसमेंट की सुविधाएं भी मिलती हैं. यहां अच्छी प्लेसमेंट और अच्छी कैंपस के कारण हर साल बच्चें अधिक संख्या में एडमिशन लेते हैं . जो स्टूडेंट्स बीबीए कोर्स करने में इच्छा रखते हैं, वे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट kolkata.amity.edu चेक कर सकते हैं .

– (स्मिता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- हेल्थ सेक्टर में करियर का नया रास्ता, करें MBA हॉस्पिटल एण्ड हेल्थकेयर कोर्स

Previous article Christmas Nail Art Ideas: क्रिसमस के लिए देखें सबसे प्यारे और ग्लैमरस नेल आर्ट डिजाइंस – रेड, व्हाइट, ग्लिटर और सांता थीम डिजाइंस
Next article गेमर्स हो जाएं तैयार, GTA 6 से Wolverine तक, 2026 में आने वाले हैं ये मेगा गेम्स
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel