[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Sainik School Admission 2026: सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

Sainik School Admission 2026: सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

0
Sainik School Admission 2026: सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई
Sainik School Admission 2026 (सांकेतिक फोटो)

Sainik School Admission 2026: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. देशभर के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए यह एक सुनहरा मौका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2026) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न सैनिक स्कूलों में एडमिशन दिया जाएगा.

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक किए जा सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में होगी, जिसे NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा किया जा सकता है.

Sainik School Admission Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

सैनिक स्कूल एडमिशन 2026 (Sainik School Admission) के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनकी पात्रता निम्न प्रकार से है. कक्षा 6 में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच होना अनिवार्य है. वहीं, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच होना चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार ने अपनी पिछली कक्षा किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से पास की होनी चाहिए.

Sainik School Admission 2026 AISSEE Notification यहां करें चेक

Sainik School Admission Application ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले NTA की वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “AISSEE 2026 Registration” लिंक मिलेगा. उस पर क्लिक करें.
  • अगर आप नए उम्मीदवार हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करें और नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल ID जैसी जानकारी भरें.
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, जन्म प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
  • भी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें: टॉप 200 में भारत ठन-ठन गोपाल, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT, DU, BHU का बुरा हाल

सैनिक स्कूल में 1 साल की फीस कितनी होती है?

सैनिक स्कूलों की वार्षिक फीस अलग-अलग राज्यों और स्कूलों में थोड़ी अलग-अलग होती है. औसतन एक वर्ष की फीस लगभग 1.25 लाख से 1.75 लाख रुपये के बीच होती है. इसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल शुल्क, यूनिफॉर्म, किताबें और भोजन आदि का खर्च शामिल होता है. सरकार की ओर से कुछ श्रेणियों के छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाती है.

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच होना चाहिए. उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त स्कूल से पिछली कक्षा पास करनी अनिवार्य है. साथ ही, चयन प्रक्रिया में प्रवेश परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं.

सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे क्या बनते हैं?

सैनिक स्कूलों का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है. यहां से पढ़े छात्र आगे चलकर नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA), और अन्य सिविल सेवाओं में जाते हैं. कई विद्यार्थी देश की सेवा करते हुए आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में अधिकारी बनते हैं.

क्या सैनिक स्कूल में शिक्षा फ्री है?

नहीं, सैनिक स्कूलों में शिक्षा पूरी तरह फ्री नहीं होती. हालांकि सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और रक्षा कर्मियों के बच्चों को आंशिक या पूर्ण स्कॉलरशिप दी जाती है. इससे फीस का बोझ काफी कम हो जाता है, जिससे प्रतिभाशाली छात्र आसानी से उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर सकें.

Previous article जमशेदपुर से अपहृत 7 साल का बच्चा बंगाल के नदिया में लावारिस हालत में मिला
Next article Hardik Pandya ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma के साथ रिश्तों का किया खुलासा, जन्मदिन पर खास सौगात
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel