[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions 50000 रुपये से भी कम एक साल की फीस, रांची के इस मेडिकल कॉलेज से करें MBBS की पढ़ाई

50000 रुपये से भी कम एक साल की फीस, रांची के इस मेडिकल कॉलेज से करें MBBS की पढ़ाई

0
50000 रुपये से भी कम एक साल की फीस, रांची के इस मेडिकल कॉलेज से करें MBBS की पढ़ाई
RIMS के एक कार्यक्रम के दौरान ली गई तस्वीर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

RIMS MBBS Seats: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा के आधार पर RIMS में एडमिशन मिलता है. RIMS में MBBS में एडमिशन के लिए पिछले साल जनरल की कटऑफ करीब 623 से 671 मार्क्स के बीच रहा था. विभिन्न कैटेगरी के लिए कटऑफ अलग-अलग है.

बहुत कम फीस में RIMS से कर सकते हैं पढ़ाई

RIMS में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को नीट यूजी परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ MBBS काउंसलिंग में शामिल होना होता है. इस प्रक्रिया के बाद ही आपकी सीट पक्की होती है. सीट कंफर्म होने के बाद आप संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं. MBBS काउंसिल की वेबसाइट mbbscouncil.com के अनुसार रिम्स में एक साल के MBBS कोर्स की फीस केवल 27,000 रुपये है. हॉस्टल और मेस के लिए अलग से फीस देनी होती है.

ध्यान रहे हर साल फीस रिवाइज होती है. ऐसे में लेटेस्ट फीस की जानकारी के लिए RIMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. RIMS की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है- rimsranchi.ac.in.

RIMS में कैटेगरी वाइज कटऑफ (2025 के अनुसार)

श्रेणी (Category)अनुमानित कटऑफ
सामान्य (General / UR)लगभग 620+ स्कोर या ऑल इंडिया रैंक 8,500 के अंदर
ओबीसी (OBC / BC-1 / BC-2)सामान्य श्रेणी के आसपास, राउंड-2 में लगभग 7,587वीं रैंक तक क्लोजिंग देखी गई
एससी (SC)कटऑफ अपेक्षाकृत कम अंकों पर उपलब्ध हो सकती है
एसटी (ST)कटऑफ अपेक्षाकृत कम अंकों पर उपलब्ध हो सकती है

RIMS में सीट बढ़ाने पर किया जा रहा है विचार

RIMS में सीट बढ़ाने पर विचार चल रहा है. यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी कोर्सेज में सीटों की संख्या में वृद्धि हो सकती है. यूजी की सीटें 176 से बढ़ाकर 250, पीजी सीटें 180 से बढ़ाककर 275 और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें 11 से बढ़ाकर 100 किए जाने पर विचार चल रहा है. इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) को प्रस्ताव भी भेजा गया है.


RIMS में सीटों की संख्या

कोर्ससीटों की संख्या
MBBS176
BDS (डेंटल)100
BSc नर्सिंग60
GNM150
पैरामेडिकल90

रिम्स में MBBS के अलावा, डेंटल और नर्सिंग के कोर्स भी ऑफर किए जाते हैं. यहां एडमिश के लिए नीट यूजी परीक्षा पास करना जरूरी है. परीक्षा के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है.

Rims के डिपार्टमेंट की लिस्ट
Rims के डिपार्टमेंट की लिस्ट

RIMS में विभागों की लिस्ट

  • मानव शरीर रचना (Human Anatomy)
  • मानव शरीर क्रिया विज्ञान (Human Physiology)
  • पैथोलॉजी (Pathology)
  • जैव रसायन (Biochemistry)
  • माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology)
  • फार्माकोलॉजी (Pharmacology)
  • फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी (Forensic Medicine & Toxicology)
  • सामुदायिक चिकित्सा (Community Medicine)
  • ईएनटी (नाक, कान और गला रोग) (ENT)
  • क्षय रोग एवं श्वसन रोग (Tuberculosis & Respiratory Diseases)
  • मेडिसिन (Medicine)
  • सर्जरी (Surgery)
  • प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obstetrics & Gynaecology)
  • बाल रोग (Pediatrics)
  • एनेस्थीसियोलॉजी (Anesthesiology)
  • रेडियो डायग्नोसिस (Radio-Diagnosis)
  • अस्थि रोग (Orthopaedics)
  • फिजिकल मेडिसिन एवं पुनर्वास (Physical Medicine & Rehabilitation)
  • त्वचा, यौन रोग एवं कुष्ठ रोग (Dermatology, Venereology & Leprosy)
  • मनोचिकित्सा (Psychiatry)
  • दंत चिकित्सा (Dentistry)
  • न्यूरोसर्जरी (Neurosurgery)
  • बाल शल्य चिकित्सा (Paediatric Surgery)
  • कार्डियोलॉजी (Cardiology)
  • यूरोलॉजी (Urology)
  • रेडिएशन ऑन्कोलॉजी (Radiation Oncology)
  • प्रयोगशाला चिकित्सा (Laboratory Medicine)
  • ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक (Transfusion Medicine & Blood Bank)
  • सेंट्रल इमरजेंसी (Central Emergency)
  • नेत्र रोग (Ophthalmology)
  • कार्डियोथोरेसिक सर्जरी (Cardiothoracic Surgery)
  • क्रिटिकल केयर, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी मेडिसिन (Critical Care, Trauma & Emergency Medicine)
  • सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (Surgical Oncology)
  • नवजात शिशु चिकित्सा (Neonatology)
  • त्वचा रोग (Dermatology)
  • न्यूरोलॉजी (Neurology)
  • प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery)
  • क्रिटिकल केयर (Critical Care)
  • नेफ्रोलॉजी (Nephrology)
  • सुपरस्पेशलिटी एनेस्थीसिया (Superspeciality Anaesthesia)
  • ट्रॉमा एनेस्थीसिया (Trauma Anaesthesia)
  • ट्रॉमा क्रिटिकल केयर (Trauma Critical Care)
  • कार्डियक एनेस्थीसिया (Cardiac Anaesthesia)
  • इंटेंसिव केयर (Intensive Care)
  • ट्रॉमा न्यूरोसर्जरी (Neuro Surgery Trauma)
  • ट्रॉमा रेडियोलॉजी (Radiology Trauma)
  • ट्रॉमा मेडिसिन (Medicine Trauma)
  • ट्रॉमा सर्जरी (Surgery Trauma)
  • ट्रॉमा ऑर्थोपेडिक्स (Orthopaedics Trauma)
  • ट्रॉमा विभाग (Trauma)
  • जीडीएमओ (नॉन-टीचिंग) (GDMO – Non-Teaching)
  • ट्रॉमा बायोकेमिस्ट्री (Trauma Biochemistry)
  • ट्रॉमा पैथोलॉजी (Trauma Pathology)
  • ट्रॉमा माइक्रोबायोलॉजी (Trauma Microbiology)

यह भी पढ़ें- JPSC ने जारी किया प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानें कब होगी मेंस परीक्षा और क्या है आगे की प्रक्रिया

Previous article अभिषेक बनर्जी के पीए को रोकने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देर रात रोका बस, किया हंगामा
Next article हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में थमा जमशेदपुर शहर, पेट्रोल पंप और बाजार बंद 
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel