[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NRI NEET UG Counselling Documents: MCC काउंसलिंग के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स, छोटी सी गलती और सीट हो सकती है रद्द

NRI NEET UG Counselling Documents: MCC काउंसलिंग के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स, छोटी सी गलती और सीट हो सकती है रद्द

0
NRI NEET UG Counselling Documents: MCC काउंसलिंग के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स, छोटी सी गलती और सीट हो सकती है रद्द
NRI NEET UG Counselling Documents

NRI NEET UG Counselling Documents: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने NRI कोटे से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है. MCC ने 188 उम्मीदवारों को भारतीय श्रेणी से NRI कैटेगरी में ट्रांसफर करने की अनुमति दी है, जिससे अब ये छात्र MBBS और BDS कोर्स में NRI सीटों पर दाखिला ले सकेंगे. एनआईआर छात्रों के लिए ये काम की खबर है. हालांकि, इसके लिए उन्हें डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे. आइए, देखते हैं डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट- 

NEET UG Counselling 2025: भूल से भी न करें गलती, सीट हो जाएगी रद्द

MCC ने एनआईआर छात्रों की पात्रता डॉक्यूमेंट्स के आधार पर मानेगी. अंतिम सत्यापन तब होगा जब छात्र अपने आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे. उससे पहले उन्हें ईमेल के जरिए ये डॉक्यूमेंट्स पेश करने होंगे. MCC ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिपोर्टिंग के समय ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स दिखाना अनिवार्य है, अन्यथा सीट रद्द की जा सकती है. 

NEET UG Counselling 2025: किस पते पर करें ईमेल? 

MCC द्वारा मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को 3 अगस्त 2025 तक ug.nri.mcc@gmail.com पर ईमेल करना अनिवार्य है. ध्यान रहे, जमा किए गए NRI एंबेसी सर्टिफिकेट की पुष्टि Ministry of External Affairs या संबंधित हाई कमीशन द्वारा की जाएगी. NEET UG काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 6 अगस्त 2025 को जारी होगा. उम्मीदवार mcc.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

NRI NEET UG Counselling Documents: जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  • NEET UG 2025 स्कोरकार्ड (NTA द्वारा जारी)
  • उम्मीदवार द्वारा हस्ताक्षरित घोषणापत्र, जिसमें NRI/OCI/PIO का विवरण हो
  • OCI या PIO कार्ड (यदि लागू हो)
  • उम्मीदवार या माता-पिता का NRI एंबेसी सर्टिफिकेट

NEET UG Counselling 2025: 6 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीट यूजी के लिए काउंसलिंग चल रही है. आज नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. छात्र जल्द-से-जल्द कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता अनुसार च्वॉइस भरें और समय रहते सबमिट कर दें. MCC की ओर से नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 6 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- पीएचडी करना है तो जल्द से जल्द दर्ज कर लें आपत्ति, एनटीए ने जारी की CSIR NET की ऑब्जेक्शन की

Previous article Saran News : मां अंबिका भवानी मंदिर और शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
Next article Jamshedpur news. आजादनगर : युवक से पर्स व मोबाइल की छिनतई
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel