[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NIT सुरथकल में CSE के लिए कितनी चाहिए रैंक? जानें कटऑफ और प्लेसमेंट डिटेल्स

NIT सुरथकल में CSE के लिए कितनी चाहिए रैंक? जानें कटऑफ और प्लेसमेंट डिटेल्स

0
NIT सुरथकल में CSE के लिए कितनी चाहिए रैंक? जानें कटऑफ और प्लेसमेंट डिटेल्स
NIT Surathkal Admission: कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

NIT Surathkal Admission: हर साल JEE Main का रिजल्ट जारी होते ही देशभर के इंजीनियरिंग कैंडिडेट्स में उत्साह और चिंता दोनों बढ़ जाती हैं. यह एग्जाम सिर्फ एक एंट्रेंस टेस्ट नहीं, बल्कि देश के पॉपुलर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन का मुख्य माध्यम है. जेईई मेन का रिजल्ट 16 फरवरी 2026 को जारी हो गया है. अब स्टूडेंट्स अच्छे कॉलेज की तलाश में हैं. JEE Main में प्राप्त रैंक के आधार पर ही स्टूडेंट्स को विभिन्न NITs, IIITs और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीट मिलती है. 

रिजल्ट आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा कटऑफ को लेकर होती है, क्योंकि यही तय करता है कि किस रैंक तक अच्छे कॉलेज और ब्रांच में एडमिशन मिलेगा. खासकर टॉप इंस्टीट्यूट और पॉपुलर ब्रांच जैसे CSE की कटऑफ काफी हाई रहती है. सही रैंक और काउंसलिंग प्रोसेस के जरिए ही छात्र अपने सपनों के कॉलेज और पसंदीदा ब्रांच में एडमिशन पा सकते हैं. आइए जानते हैं कि NIT सुरथकाल में एडमिशन कैसे (NIT Surathkal Admission) मिलता है. साथ ही CSE ब्रांच का कटऑफ कितनी है और प्लेसमेंट के क्या ऑप्शन मौजूद है. 

NIT Surathkal Admission: एडमिशन प्रोसेस

इंजीनियरिंग में एंट्री के लिए NITs में एडमिशन पूरी तरह से मेरिट और रैंक के आधार पर होता है. एनआईटी सुरथकाल (NIT Surathkal Admission) में BTech ब्रांच में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को Jee Main एग्जाम पास करना पड़ता है. एग्जाम में प्राप्त AIR के बेसिस पर एडमिशन दिया जाता है. रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट की जाती है. CSE ब्रांच के लिए अच्छी रैंक लाना जरूरी होता है. 

कटऑफ 

एनआईटी सुरथकल भारत के टॉप  इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में से एक है. इसकी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच के लिए कटऑफ काफी हाई रहती है. JEE Main 2025 के लास्ट राउंड के नंबर के आधार पर कैटेगरी कटऑफ नीचे दी गई है- 

कैटेगरीहोम स्टेट अदर स्टेट
General2726 – 30251528 – 2158
EWS397 – 549287 – 316
OBC-NCL1761 – 2251495 – 577
SC731 – 917322 – 364
ST354 – 500124 – 138

प्लेसमेंट डिटेल्स 

एनआईटी (NIT) सुरथकल का कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. CSE ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 55 लाख का देखा गया है. यहां टॉप कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Oracle, Amazon, Cisco और Goldman Sachs स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. CSE के साथ-साथ IT और AI ब्रांच का परफॉरमेंस भी लगभग एक जैसा रहती है. प्लेसमेंट डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nitk.ac.in चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Main से मिलेगा इस IIIT में एडमिशन, 62 लाख का हाईएस्ट पैकेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel