[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NIT Rourkela में शुरू होंगे ये नए BTech कोर्स, देखें एडमिशन प्रोसेस 

NIT Rourkela में शुरू होंगे ये नए BTech कोर्स, देखें एडमिशन प्रोसेस 

0
NIT Rourkela में शुरू होंगे ये नए BTech कोर्स, देखें एडमिशन प्रोसेस 
NIT राउरकेला (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

NIT Rourkela New Courses: NIT राउरकेला ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 से चार नए इंजीनियरिंग प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है. संस्थान के अनुसार, इन कोर्सेज का उद्देश्य छात्रों को फ्यूचर की टेक्नीक लिए तैयार करना और देश में तेजी से बढ़ रही इंडस्ट्री डिमांड को पूरा करना है. नए कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, एडवांस कंप्यूटिंग और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे फील्ड के लिए बनाए गए हैं.

संस्थान द्वारा शुरू किए गए नए प्रोग्राम में बीटेक इन मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग, बीटेक इन इंजीनियरिंग फिजिक्स, एमटेक इन सेमीकंडक्टर डिवाइसेस एंड टेक्नोलॉजी और एमटेक इन मशीन लर्निंग एंड सिग्नल एनालिसिस शामिल हैं.

बीटेक इन मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग

बीटेक इन मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग कोर्स में डेटा स्ट्रक्चर, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोग्राफी, स्टैटिस्टिकल मॉडलिंग और एडवांस कंप्यूटिंग जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे. इस कोर्स में शुरुआती चरण में 25 छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा और एडमिशन JEE Advanced के जरिए होगा.

इंजीनियरिंग फिजिक्स में क्वांटम टेक्नोलॉजी

बीटेक इन इंजीनियरिंग फिजिक्स में क्वांटम टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर डिवाइसेज, फोटोनिक्स, नैनोटेक्नोलॉजी, स्पिन्ट्रॉनिक्स, स्पेस टेक्नोलॉजी और बायोफिजिक्स जैसे विषय शामिल होंगे. इस कोर्स में भी 25 सीटें होंगी.

एमटेक इन सेमीकंडक्टर डिवाइसेज एंड टेक्नोलॉजी

इसके अलावा संस्थान ने एमटेक इन सेमीकंडक्टर डिवाइसेज एंड टेक्नोलॉजी कोर्स भी लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करना है. इस प्रोग्राम में छात्रों को IC फैब्रिकेशन, वेफर टेक्नोलॉजी, पैकेजिंग और मॉडलिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें प्रवेश Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) स्कोर के आधार पर होगा.

NEP के तहत शुरू होंगे ये कोर्स

IIT Rourkela का ये चारों नया कोर्स NEP 2020 यानी कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की सोच के अनुसार शुरू किया जा रहा है. इन सभी कोर्स में मल्टीडिसिप्लिनरी लर्निंग, रिसर्च और स्किल इंटीग्रेशन पर जोर दिया जाएगा. इस कोर्स के जरिए छात्रों को फ्यूचर के लिए तैयार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- IIT Madras की BS Degree बनी स्टूडेंट्स की नई पसंद, बिना JEE भी मिलेगा एडमिशन

Previous article Muzaffarpur: ‘तेजस्वी यादव जिला स्कूल में लें एडमिशन’, मुजफ्फरपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री खूब गरजे
Next article जैनिक सिनर ने जीता इटालियन ओपन का खिताब, 24 की उम्र में जोकोविच की बराबरी की; पूरा किया गोल्डन मास्टर्स
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel