[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions कैंपस प्लेसमेंट में छा गया ये कॉलेज, BTech स्टूडेंट्स को 60 लाख का पैकेज

कैंपस प्लेसमेंट में छा गया ये कॉलेज, BTech स्टूडेंट्स को 60 लाख का पैकेज

0
कैंपस प्लेसमेंट में छा गया ये कॉलेज, BTech स्टूडेंट्स को 60 लाख का पैकेज
NIT Raipur Admission: स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

NIT Raipur Admission: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य का एक प्रमुख और पॉपुलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट है. यह इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग और टेक्निकल एजुकेशन के सेक्टर के लिए जाना जाता है.यह इंस्टीट्यूट आज देश के अग्रणी NITs में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है. मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम, अनुभवी फैकल्टी और बेहतरीन अकादमिक माहौल के कारण NIT रायपुर हर साल हजारों स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनती जा रही है. आइए जानते हैं कि एनआईटी रायपुर में एडमिशन कैसे लें, फीस कितनी है और प्लेसमेंट के क्या अवसर मौजूद है.

NIT Raipur Admission: एडमिशन प्रोसेस

एनआईटी रायपुर में एडमिशन पूरी तरह से नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम के बेसिस पर होता है. BTech में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main के स्कोर के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से सीट अलॉट की जाती है. GATE स्कोर के जरिए पर एडमिशन मिलता है. PhD में एडमिशन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के बेसिस दिया जाता है.

NIT Raipur Fees: फीस स्ट्रक्चर

एनआईटी रायपुर में बीटेक कोर्स की ट्यूशन फीस लगभग 62500 रुपये प्रति सेमेस्टर है. एमटेक कोर्स की फीस लगभग 80300 रुपये प्रतिवर्ष है.फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nitrr.ac.in चेक कर सकते हैं.

NIT Raipur Fees Structure 2025-26 Check Here

NIT Raipur Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स

एनआईटी रायपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा रहा है.हर साल देश-विदेश की कई पॉपुलर कंपनियां स्टूडेंट्स को अच्छी सैलरी पैकेज के साथ नौकरी के मौके देती है.मजबूत ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज के कारण NIT रायपुर के स्टूडेंट्स विभिन्न सेक्टर्स में शानदार करियर बनाते हैं.

2024-25 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 60 लाख देखा गया है. 2025 में कुल 786 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर मिला है. यहां Amazon, Wipro, TCS, Deloitte और Accenture जैसे टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का उभरता टेक्निकल इंस्टीट्यूट, Google में मिलता है प्लेसमेंट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel