[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions गंगा किनारे बसे Patna के इस कॉलेज का Placement है शानदार, इस वर्ष CS में हुआ सबसे ज्यादा दाखिला

गंगा किनारे बसे Patna के इस कॉलेज का Placement है शानदार, इस वर्ष CS में हुआ सबसे ज्यादा दाखिला

0
गंगा किनारे बसे Patna के इस कॉलेज का Placement है शानदार, इस वर्ष CS में हुआ सबसे ज्यादा दाखिला
एनआईटी पटना (एआई जेनरेटेड तस्वीर, हरे रंग के घरे वाली तस्वीर एनआईटी के आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है)

NIT Patna: राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान (NIT) पटना जो अपनी उच्च और गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए जाना जाता है, वहां बीटेक कोर्सेज के लिए नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन छात्रों का इंडक्शन मीट हुआ. बीटेक, बीआर्क और ड्यूल डिग्री कोर्स में छात्रों ने इस साल दाखिला लिया. संस्थान ने इन सभी कोर्सेज के छात्रों का स्वागत किया. आइए, जानते हैं किस कोर्स के लिए कितने स्टूडेंट्स का दाखिला हुआ. 

Dual Degree Course NIT Patna: ड्यूल डिग्री कोर्स में छात्रों की दिखी रूचि

NIT Patna में इस साल सबसे ज्यादा दाखिला कंप्यूटर साइंस में लिया गया है. इसके बाद मैकेनिकल और सिविल जैसे ब्रांच आते हैं. वहीं इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस में भी अच्छी संख्या में दाखिला हुआ. वहीं ड्यूल डिग्री कोर्स में भी छात्रों ने रूचि दिखाई. एनआईटी पटना का यह कार्यक्रम 22 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगा. 

Best Branch NIT Patna: इस ब्रांच में हुआ सबसे ज्यादा दाखिला

  • कंप्यूटर साइंस – 154 
  • मैकेनिकल छात्र-117 
  • सिविल और इलेक्ट्रिकल- 116 
  • इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन -101 
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस- 76 

इनोवेशन के लिए है फेमस

इस कार्यक्रम में छात्रों को संस्थान के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक माहौल से जोड़ा जाएगा. साथ ही उन्हें संस्थान के गौरवशाली यात्रा के बारे में बताया जाएगा. इस बीच एनआईटी पटना के निदेशक प्रो. पीके जैन ने कहा कि NIT Patna सिर्फ पढ़ाई का नहीं, बल्कि नेतृत्व और नवाचार (Innovation) के लिए जाना जाता है.

2004 में हुई शुरुआत

यहां आपकी जानाकारी के लिए बता दें कि पटना एनआईटी की शुरुआत 1886 में बिहार स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के रूप में हुई थी. वहीं वर्ष 2004 में इसे एनआईटी का नाम दिया गया. पटना (Patna News) गंगा किनारे स्थित यह कॉलेज अपने प्लेसमेंट और अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. 

NIT Patna Placement: प्लेसमेंट में है शानदार 

एनआईटी पटना का प्लेसमेंट (NIT Patna Placement) 2025 में शानदार रहा. 683 छात्रों में से 564 छात्रों को नौकरियां मिलीं. वहीं 82.58 प्रतिशत प्लेसमेंट रहा. सबसे ज्यादा पैकेज 41.37 लाख रहा. वहीं औसत पैकेज 9.54 लाख सालाना रहा. 

यह भी पढ़ें- DU की 71624 में से कई सीटें खाली हैं, दाखिले के लिए यहां देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढे़ं- JEE Success Story: रोने पर मजबूर कर देगी इस लड़के की कहानी, गरीबी और मां की गंभीर बीमारी के बीच हासिल की सफलता

Previous article बिहार के इस जिले में बनेंगी 2 नई फोरलेन सड़कें, 201 करोड़ होंगे खर्च
Next article शुभमन गिल हुए बीमार; दलीप ट्रॉफी से बाहर, टेंशन में BCCI, जानें क्या खेल पाएंगे एशिया कप?
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel