[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions JEE Main के बाद बेस्ट चॉइस, जानें NIT आंध्र प्रदेश में एडमिशन और प्लेसमेंट डिटेल्स

JEE Main के बाद बेस्ट चॉइस, जानें NIT आंध्र प्रदेश में एडमिशन और प्लेसमेंट डिटेल्स

0
JEE Main के बाद बेस्ट चॉइस, जानें NIT आंध्र प्रदेश में एडमिशन और प्लेसमेंट डिटेल्स
NIT Andhra Pradesh: कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

NIT Andhra Pradesh Admission: JEE Main के रिजल्ट के बाद जब स्टूडेंट्स देश के टॉप सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट देखते हैं, तो NITs का नाम सबसे पहले आता है.  इन्हीं पॉपुलर इंस्टीट्यूट में से एक है NIT आंध्र प्रदेश. यह कॉलेज कम समय में ही अपनी मजबूत एजुकेशनल सिस्टम और मॉडर्न फैसिलिटी के कारण पहचान बना चुका है. यहां BTech, MTech और PhD जैसे टेक्निकल कोर्स उपलब्ध है.

बेहतर फैकल्टी, मॉडर्न लैब्स, रिसर्च का माहौल और बढ़ते हुए प्लेसमेंट अवसरों के कारण NIT आंध्र प्रदेश आज इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए एक उभरता हुआ और भरोसेमंद विकल्प बन चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं कि NIT Andhra Pradesh में एडमिशन कैसे लें, फीस कितनी है और प्लेसमेंट के क्या अवसर मौजूद है. 

NIT Andhra Pradesh Admission: एडमिशन प्रोसेस 

NIT आंध्र प्रदेश में BTech कोर्स में एडमिशन JEE Main एग्जाम के माध्यम से होता है. जेईई मेन में मिले रैंक के बेसिस पर JoSAA काउंसलिंग प्रोसेस से सीट अलॉटमेंट की जाती है. MTech के लिए GATE स्कोर जरूरी होता है. PhD कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कॉलेज रिटन एग्जाम और इंटरव्यू कंडक्ट करती है. 

उपलब्ध कोर्स 

NIT Andhra Pradesh में मुख्य रूप से BTech, MTech और PhD प्रोग्राम की पढ़ाई कराई जाती है. नीचे बीटेक प्रोग्राम की मेन ब्रांच के नाम दिए गए हैं- 

  • Computer Science and Engineering (CSE)
  • Electronics and Communication Engineering (ECE)
  • Electrical and Electronics Engineering (EEE)
  • Mechanical Engineering
  • Civil Engineering

फीस स्ट्रक्चर 

यहां BTech कोर्स की फीस लगभग 87,100 रुपये (2025-26) है, जिसमें ट्यूशन फीस और अन्य सभी फीस शामिल होते हैं. MTech कोर्स की ट्यूशन फीस लगभग 35000 रुपये (पर सेमेस्टर) है. फीस कोर्स और साल के हिसाब बदलती रहती है. स्टूडेंट्स फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nitandhra.ac.in चेक कर सकते हैं. 

NIT Andhra Pradesh BTech Fees Structure 2025-26 Check Here

प्लेसमेंट डिटेल्स 

NIT आंध्र प्रदेश में हर साल कई पॉपुलर कंपनियां कैंपस में आती हैं. CSE और ECE ब्रांच में प्लेसमेंट रेट और पैकेज आमतौर पर बेहतर रहता है. यहां 174 से भी ज्यादा कंपनी ने स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं. 2024 में प्लेसमेंट रेट लगभग 74.55% रहा है. स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 44.1 लाख का देखा गया है. IBM, Accenture, Cisco और DELL Technologies जैसे टॉप कंपनियां प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए कॉलेज आते हैं. 

यह भी पढ़ें: लाखों का पैकेज और टॉप ब्रांड, क्यों ये NIT है इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट चॉइस?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel