[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions इस NIT में इंजीनियरिंग का मौका, जहां Google और Amazon से मिलता है जॉब

इस NIT में इंजीनियरिंग का मौका, जहां Google और Amazon से मिलता है जॉब

0
इस NIT में इंजीनियरिंग का मौका, जहां Google और Amazon से मिलता है जॉब
NIT Agartala Admission: कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

NIT Agartala: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), अगरतला उत्तर-पूर्व भारत के प्रमुख टेक्निकल इंस्टीट्यूट में से  एक माना जाता है. यह इंस्टीट्यूट देशभर के स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग व टेक्निकल एजुकेशन प्रोवाइड करता है. भारत सरकार द्वारा इसे इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेनेंस का दर्जा दिया गया है.  यह कॉलेज पहले त्रिपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2006 में इसे NIT का दर्जा मिला.

आज यह कॉलेज अपने मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी और बेहतर प्लेसमेंट अवसरों के लिए जाना जाता है. यहां  पढ़ने वाले छात्रों को रिसर्च और इनोवेशन के अवसर भी मिलते हैं, जिससे वे अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए बेहतर तैयारी कर पाते हैं. आइए जानते हैं कि एनआईटी अगरतला में एडमिशन कैसे मिलता है. साथ ही क्या कोर्स उपलब्ध है और प्लेसमेंट के क्या अवसर मौजूद है. 

NIT Agartala Admission: एडमिशन प्रोसेस 

एनआईटी अगरतला में UG, PG और पीएचडी कोर्स के लिए अलग-अलग एडमिशन प्रोसेस होती है. BTech में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. जेईई मेन में मिले रैंक के बेसिस पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट की जाती है. वहीं GATE स्कोर के आधार पर MTech कोर्स में एडमिशन दिया जाता है. MCA के लिए NIMCET एग्जाम क्लियर करना पड़ता है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nita.ac.in चेक कर सकते हैं. 

प्रमुख इंजीनियरिंग ब्रांच 

NIT Agartala में इंजीनियरिंग के कई ब्रांच उपलब्ध है. इनमें कंप्यूटर साइंस सबसे ज्यादा पॉपुलर ब्रांच मानी जाती है. नीचे नाम दिए गए हैं- 

  • Computer Science and Engineering
  • Mechanical Engineering
  • Civil Engineering
  • Electrical Engineering
  • Electronics and Communication Engineering
  • Chemical Engineering
  • Production Engineering
  • Biotechnology

NIT Agartala फीस स्ट्रक्चर 

एनआईटी अगरतला की फीस ब्रांच और साल के हिसाब से बदलती रहती है. BTech कोर्स की ट्यूशन फीस लगभग 62,500 रुपये है. MBA कोर्स की फीस लगभग 41,825 रुपये (2023) है. स्टूडेंट्स फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nita.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

NIT Agartala MBA Fees Structure Check Here

प्लेसमेंट डिटेल्स 

NIT अगरतला का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा माना जाता है. 2025 में BTech ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 52 लाख का देखा गया है. यहां Google, Amazon, Deloitte, HMEL और Bharat Petroleum जैसे टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग में बनाना है करियर! ये IIIT हो सकता है बेहतर ऑप्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel