[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NIRF Ranking 2025 कल होगी जारी, 16 कैटेगरीज में आएगी कॉलेजों का रैंक लिस्ट

NIRF Ranking 2025 कल होगी जारी, 16 कैटेगरीज में आएगी कॉलेजों का रैंक लिस्ट

0
NIRF Ranking 2025 कल होगी जारी, 16 कैटेगरीज में आएगी कॉलेजों का रैंक लिस्ट
NIRF Ranking 2025 (सांकेतिक फोटो)

NIRF Ranking 2025: शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर साल की तरह इस बार भी राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Ranking 2025) जारी की जाएगी. ऑफिशियल वेबसाइट nirfindia.org पर दी गई जानकारी के अनुसार 4 सितंबर 2025 को पूरे देश के शैक्षिक संस्थानों की रैंकिंग घोषित होगी. यह रैंकिंग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा जारी की जा सकती है. एनआईआरएफ रैंकिंग का उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और शोधकर्ताओं को सही संस्थान चुनने में मदद करना है ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा दिया जा सके.

NIRF Ranking 2025 16 कैटेगरीज में आएगी

एनआईआरएफ रैंकिंग देशभर के संस्थानों को कुल 16 कैटेगरीज में बांटकर तय की जाती है. इसमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च इंस्टीट्यूशन, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड एलायड सेक्टर्स, इनोवेशन, ओपन यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी और स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी शामिल हैं. इन कैटेगरीज का चयन इसलिए किया गया है ताकि शिक्षा के हर क्षेत्र को उचित महत्व दिया जा सके और सभी संस्थानों को समान अवसर मिले.

  • ओवरऑल
  • यूनिवर्सिटी
  • कॉलेज
  • रिसर्च इंस्टीट्यूशन
  • इंजीनियरिंग
  • मैनेजमेंट
  • फार्मेसी
  • मेडिकल
  • डेंटल
  • लॉ
  • आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग
  • एग्रीकल्चर एंड एलायड सेक्टर्स
  • इनोवेशन
  • ओपन यूनिवर्सिटी
  • स्किल यूनिवर्सिटी
  • स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी

IIT मद्रास का दबदबा

पिछले कई सालों से ओवरऑल रैंकिंग में आईआईटी मद्रास लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है. साल 2024 की रैंकिंग में भी आईआईटी मद्रास ने टॉप किया था. इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु को दूसरा और आईआईटी मुंबई को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था.

यह ट्रेंड दर्शाता है कि देश के शीर्ष तकनीकी और शोध संस्थान लगातार अपनी गुणवत्ता और रिसर्च क्षमताओं के बल पर मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं. इस बार भी सभी की निगाहें इन शीर्ष संस्थानों पर टिकी रहेंगी कि क्या यह सिलसिला जारी रहेगा या कोई नया संस्थान शीर्ष स्थान पर पहुंचेगा.

एनआईआरएफ रैंकिंग का महत्व केवल संस्थानों के लिए ही नहीं बल्कि छात्रों के लिए भी बहुत बड़ा है. यह रैंकिंग विद्यार्थियों को यह तय करने में मदद करती है कि उन्हें किस यूनिवर्सिटी या कॉलेज में दाखिला लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: BHU में खाली सीटों के STATUS पर ये अपडेट, BA और BSc में एडमिशन के लिए देखें लिस्ट

Previous article DU में PG स्पॉट राउंड 4 एडमिशन शेड्यूल जारी, चेक करें Details
Next article पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel