[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिहार के BTech College की लंबी छलांग, टॉप कॉलेजों की लिस्ट में Rank 34 से पहुंचा 19 पर

बिहार के BTech College की लंबी छलांग, टॉप कॉलेजों की लिस्ट में Rank 34 से पहुंचा 19 पर

0
बिहार के BTech College की लंबी छलांग, टॉप कॉलेजों की लिस्ट में Rank 34 से पहुंचा 19 पर
NIRF Ranking 2025 IIT Patna

NIRF Ranking 2025 की घोषणा शिक्षा मंत्रालय की ओर से कर दी गई है. हर साल की तरह इस बार भी देशभर के टॉप कॉलेजों की लिस्ट (NIRF Ranking 2025) जारी हुई है. इस बार कुल 17 अलग-अलग कैटेगरी में रैंकिंग दी गई है. इस लिस्ट में बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों ने अपनी जगह और मजबूत बना ली है. खासकर IIT Patna और NIT Patna की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है.

NIRF Ranking में IIT Patna की बड़ी छलांग

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Patna) ने इस साल जबरदस्त प्रदर्शन किया है. पिछले साल इस संस्थान को टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में 34वीं रैंक मिली थी. लेकिन इस बार इसका प्रदर्शन इतना बेहतर रहा कि यह सीधे 19वें स्थान पर पहुंच गया है. महज एक साल में 15 पायदान ऊपर आना IIT Patna की शिक्षा व्यवस्था, रिसर्च कार्यों और बेहतर फैकल्टी का नतीजा है. यह उपलब्धि बिहार के लिए गर्व की बात है.

NIRF Ranking 2025 Best Engineering Colleges

IIT Patna के साथ-साथ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT Patna) की रैंकिंग भी इस साल बेहतर हुई है. पिछले साल इसे 55वीं रैंक मिली थी, लेकिन 2025 की लिस्ट में यह 53वें स्थान पर पहुंच गया है. भले ही यह सुधार IIT Patna जितना बड़ा न हो, लेकिन लगातार ऊपर बढ़ना NIT Patna की प्रगति को दर्शाता है.

NIRF Ranking में ओवरऑल कैटेगरी

NIRF Ranking 2025 की ओवरऑल कैटेगरी में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि तीसरे पायदान पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे है. इस टॉप-10 लिस्ट में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के छह संस्थानों ने अपनी जगह बनाई है.

इनमें चौथे स्थान पर IIT दिल्ली, पांचवें पर IIT कानपुर और सातवें स्थान पर IIT रुड़की शामिल हैं. इसके अलावा एम्स दिल्ली आठवें स्थान पर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) नौवें स्थान पर और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) दसवें स्थान पर है. यह रैंकिंग देशभर में शिक्षा और शोध की गुणवत्ता को दर्शाती है.

यह भी पढ़ें: IIT पटना से बनिए AI एक्सपर्ट, 6 महीने के कोर्स में No Age Limit, Google और Microsoft के दिग्गज देंगे ट्रेनिंग

Previous article इंग्लैंड चला 2 दोहरे शतक मारने वाला बल्लेबाज, बन सकता है टीम इंडिया का टेस्ट में नंबर 3 का विकल्प!
Next article How To Make Soft Chilla: अब नहीं फटेगा चीला, सॉफ्ट बनाने के लिए फॉलो करें ये बेस्ट टिप्स 
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel