[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिहार का ये कॉलेज बना टॉप फैशन ब्रांड्स की पहली पसंद, शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड

बिहार का ये कॉलेज बना टॉप फैशन ब्रांड्स की पहली पसंद, शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड

0
बिहार का ये कॉलेज बना टॉप फैशन ब्रांड्स की पहली पसंद, शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड
Bihar Best College NIFT Patna

Bihar Best College: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) पटना एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान है जो फैशन, डिजाइन, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट के क्षेत्र में शिक्षा देता है. इसे साल 2008 में शुरू किया गया था और यह भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय के तहत काम करता है. पहले यह गांधी मैदान, पटना में उद्योग भवन में था, लेकिन 2014 से यह मीठापुर फार्म्स, पटना में अपने स्थायी कैंपस में है.

Bihar Best College NIFT Patna में कैसे लें एडमिशन?

NIFT University Patna में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले छात्र को ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है, फिर उन्हें GAT और CAT जैसे एंट्रेंस एग्जाम देने होते हैं. इसके बाद BDes के लिए सिचुएशन टेस्ट और अन्य कोर्सेस के लिए इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन होता है. सभी टेस्ट के अंक मिलाकर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है फिर रैंक के आधार पर काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट होता है. अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस भुगतान के बाद एडमिशन कन्फर्म हो जाता है.

Courses in NIFT Patna: कुछ टॉप कोर्स

NIFT Patna UG Courses

  • BDes (Fashion Design)
  • BDes (Textile Design)
  • BDes (Accessory Design)
  • BDes (Knitwear Design)
  • BDes (Leather Design)
  • BDes (Fashion Communication)
  • BFTech (Apparel Production)

NIFT Patna PG Course

  • MDes (Master of Design)
  • MFM (Master of Fashion Management)
  • MFTech (Master of Fashion Technology)

अन्य कोर्स

NIFT university patna Certificate Courses, Diploma Courses और Continuing Education Programs ऑफर करता हैं. खासतौर पर उन छात्रों, वर्किंग प्रोफेशनल्स या फैशन में रुचि रखने वालों के लिए होते हैं जो शॉर्ट टर्म या स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग लेना चाहते हैं.

  • Certificate Courses: 3 महीने से 1 साल तक के छोटे कोर्स होते हैं, जिनका उद्देश्य फैशन और डिजाइन से जुड़ी खास स्किल सिखाना होता है. ये कोर्स पार्ट-टाइम भी होते हैं, ताकि छात्र पढ़ाई या नौकरी के साथ कर सकें.
  • Diploma Courses: ये लगभग 1 साल से 2 साल तक के होते हैं और कुछ कॉलेजों में खास स्ट्रीम के लिए होते हैं.
  • Continuing Education Programs (CEP): ये कोर्स वयस्कों या वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए होते हैं जो नई स्किल सीखना चाहते हैं या करियर बदलना चाहते हैं.

NIFT Patna Fees Structure: फीस स्ट्रक्चर

क्रमांककोर्स का नामअवधिअनुमानित कुल फीस
1BDes (Fashion Design, Textile Design, Fashion Communication, Accessory Design)4 वर्ष13.00 लाख – 13.42 लाख
2BFTech (Apparel Production)4 वर्ष13.42 लाख
3MFM (Master of Fashion Management)2 वर्ष5.86 लाख – 6.78 लाख
4Certificate Courses (Short-Term)3 – 6 महीने25,600 (लगभग)
ध्यान दें कि कॉलेज का फीस स्ट्रक्चर साल-दर-साल बदलता रहता है. ऐसे में छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी लेटेस्ट डिटेल्स देख सकते हैं.

NIFT Patna Placement 2023–24: पिछले वर्षों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

NIFT Patna के 2023–24 प्लेसमेंट में कुल 137 छात्रों को प्लेसमेंट मिला और 68 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) प्राप्त हुआ. इसमें लगभग 100% प्लेसमेंट दर दर्ज की गई और कुल 178 कंपनियों ने भाग लिया इस दौरान छात्रों को अधिकतम 12 लाख तक का पैकेज मिला, जबकि औसत पैकेज लगभग 6.4 लाख प्रति वर्ष रहा.

प्रमुख रिक्रूटर्स में Raymond, Arvind, Trident, Flipkart, Amazon, Titan, Boat, Reliance, Retail, FabIndia और Aditya Birla Group जैसी बड़ी कंपनियां शामिल रहीं.

NIFT Patna Placement 2022

NIFT Patna में 2022 के दौरान लगभग 250 छात्रों ने कोर्स पूरा किया जिनमें से 92% छात्रों को प्लेसमेंट मिला और करीब 230 ऑफर्स दिए गए जिसमें 120 कंपनियां शामिल हुईं. फैशन डिजाइन में छात्रों को हाईएस्ट 16 लाख और एवरेज 9 लाख का पैकेज मिला.

फैशन टेक्नोलॉजी में 15 लाख हाईएस्ट और 8 लाख एवरेज पैकेज मिला जबकि फैशन मैनेजमेंट में अधिकतम 14 लाख और औसतन 7 लाख का पैकेज ऑफर किया गया. कुछ स्रोतों के अनुसार BFTech का औसत पैकेज 3.5 से 4 लाख रहा और उसकी प्लेसमेंट दर लगभग 100% थी.

NIFT Patna Placement 2021

NIFT Patna के 2021 के प्लेसमेंट में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, जहां लगभग 98% छात्रों को कंपनियों में नौकरी मिली जो प्लेसमेंट दर के हिसाब से काफी अच्छा माना गया हैं. इस वर्ष छात्रों को दिया गया सबसे अधिक पैकेज 16 लाख प्रति वर्ष रहा, जो यह दर्शाता है कि संस्थान के छात्रों की क्रिएटिविटी और इंडस्ट्री स्किल्स को कंपनियों द्वारा काफी पसंद किया गया.

रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे

Previous article वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Next article सजा से स्वरोजगार की ओर बढ़ते कदम, जेल में बंदियों को सिखाया जा रहा मछली पालन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel