[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NEET UG सीट अलॉटमेंट राउंड 3 का रिजल्ट जारी, mcc.nic.in पर करें चेक

NEET UG सीट अलॉटमेंट राउंड 3 का रिजल्ट जारी, mcc.nic.in पर करें चेक

0
NEET UG सीट अलॉटमेंट राउंड 3 का रिजल्ट जारी, mcc.nic.in पर करें चेक
NEET UG की स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NEET UG Seat Allotment Result 2025 OUT: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2025 के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह रिजल्ट उन छात्रों के लिए बहुत अहम है जो मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन पाना चाहते हैं.

NEET UG Seat Allotment Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करना आसान है. सबसे पहले MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
  • वहां “NEET UG Seat Allotment 2025” का लिंक मिलेगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी डिटेल्स जैसे रोल नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करना और उसका प्रिंट आउट लेना जरूरी है क्योंकि आगे की प्रोसेस में इसकी जरूरत पड़ेगी.

NEET UG Seat Allotment Round 3 Result 2025

प्रोविजनल रिजल्ट जारी

MCC की ओर से जारी किया गया रिजल्ट प्रोविजनल है. इसका मतलब है कि यह सिर्फ प्रारंभिक जानकारी देने के लिए है और इसमें बदलाव हो सकता है. कैंडिडेट्स को इस रिजल्ट पर अपने सीट के अधिकार का दावा नहीं किया जा सकता और इसे कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती. इसलिए प्रोविजनल रिजल्ट सिर्फ आपके अलॉटमेंट की जानकारी देने के लिए है.

अलॉटेड कॉलेज या इंस्टीट्यूट में संपर्क केवल फाइनल रिजल्ट के बाद करें. फाइनल रिजल्ट के साथ MCC की वेबसाइट से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना भी जरूरी है. यह लेटर आपके एडमिशन की आधिकारिक पुष्टि करता है. इसके बिना कॉलेज या इंस्टीट्यूट में प्रवेश संभव नहीं है. इसलिए सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम रिजल्ट और अलॉटमेंट लेटर का इंतजार करें.

यह भी पढ़ें: NEET PG पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, mcc.nic.in पर करें अप्लाई

Previous article बरौली में महिलाओं की टोली ने निकाली वोटर जागरूकता रैली
Next article Motihari: सीओ ने चुनाव को लेकर चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel