[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions 712 छात्र डॉक्टर बनने की रेस से बाहर, नीट की रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी

712 छात्र डॉक्टर बनने की रेस से बाहर, नीट की रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी

0
712 छात्र डॉक्टर बनने की रेस से बाहर, नीट की रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी
NEET UG 2025 Counselling

NEET UG Revised Merit List 2025: नीट यूजी के लिए रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी हुई है. एमबीबीएस एडमिशन के लिए एडमिशन कमिटी फॉर प्रोफेश्नल अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज (ACPUGMEC) गांधीनगर ने नीट यूजी की रिवाइज्ड स्टेट मेरिट लिस्ट जारी की है. अभ्यर्थी medadmgujarat.org पर रिवाइज्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं.ॉ

मेडिकल कोर्स में एडमिशन

गुजरात राज्य में मेडिकल कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है. ACPCUGMEC ने MBBS, BDS, BAMS और BHMS कोर्सेज में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स की संशोधित मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में वे सभी NEET UG पास छात्र शामिल हैं जिन्होंने स्टेट काउंसलिंग के लिए अप्लाई किया है और 85% राज्य कोटा की सीटों पर दाखिला लेना चाहते हैं.

NEET UG Revised Merit List 2025: जारी हुई नई लिस्ट

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. MBBS और BDS में एडमिशन के लिए पात्र छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन करें. चॉइस भरने की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2025 है.

श्रेणीछात्रों की संख्या
जनरल24,374
SC2,803
ST2,851
SEBC8,704
EWS4,652
NRI144
अयोग्य छात्र712

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में राज्य में कुल 6,700 मेडिकल सीटें उपलब्ध हैं. ACPCUGMEC ने सभी कैटेगरी- जनरल, SC, ST, SEBC, EWS और NRI के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की है. वहीं दिव्यांग कोटा के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी है, इसलिए उस लिस्ट को बाद में जारी किया जाएगा.

करीब 712 छात्रों को अयोग्य माना गया है. इनकी अयोग्यता के कारणों में डोमिसाइल नियमों का उल्लंघन, न्यूनतम अंक न लाना, जरूरी दस्तावेज समय पर जमा न करना आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Medical College: निजी मेडिकल कॉलेजों की 50% सीटों पर सरकारी फीस पर हाईकोर्ट की रोक

Previous article मुजफ्फरपुर में दिसंबर तक तैयार होंगे सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट, रोजाना साफ होगा 2.5 करोड़ लीटर गंदा पानी
Next article बिहार में मुखिया के घर हथियार फैक्ट्री का खुलासा, अवैध गन मैन्युफैक्चरिंग रैकेट से जुड़े चार अपराधी गिरफ्तार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel