[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NEET UG PG Counselling 2025: खुशखबरी! बढ़ेंगी MBBS और पीजी की 8000 सीटें, काउंसलिंग का 2nd राउंड इस दिन

NEET UG PG Counselling 2025: खुशखबरी! बढ़ेंगी MBBS और पीजी की 8000 सीटें, काउंसलिंग का 2nd राउंड इस दिन

0
NEET UG PG Counselling 2025: खुशखबरी! बढ़ेंगी MBBS और पीजी की 8000 सीटें, काउंसलिंग का 2nd राउंड इस दिन
NEET UG Counselling 2025: मेडिकल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

NEET UG PG Counselling 2025: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी कोर्स की लगभग 8000 नई सीटें जोड़ी जाएंगी. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अध्यक्ष डॉ अभिजात शेठ ने बताया कि इस बार निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटों की संख्या और बढ़ सकती है. फिलहाल NEET UG की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है, जबकि NEET PG का परिणाम हाल ही में घोषित हुआ है और इसकी काउंसलिंग सितंबर में होगी.

MBBS की कितनी हैं सीटें?

देशभर में MBBS और मास्टर्स मेडिकल कोर्स के लिए लगभग 8000 नई सीटें बढ़ाई जाएंगी. इस समय भारत में कुल 1,18,098 MBBS सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 59,782 सरकारी और 58,316 निजी संस्थानों की हैं. वहीं पीजी कोर्स में सीटों की संख्या 53,960 है, जिसमें 30,029 सरकारी और 23,931 निजी संस्थानों की सीटें शामिल हैं.

NEET UG PG Counselling 2025: काउंसलिंग की स्थिति

नीट यूजी (NEET UG) की काउंसलिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और हजारों छात्र इसमें हिस्सा ले रहे हैं. दूसरे राउंड के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है. वहीं नीट पीजी (NEET PG) का रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ है और इसके लिए काउंसलिंग सितंबर से शुरू होगी. एनएमसी ने बताया है कि जिन कॉलेजों ने नई पीजी सीटों के लिए आवेदन किया है, उनका निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.

सीटों की संख्या क्यों बदल रही है

एनएमसी प्रमुख ने बताया कि कुछ कॉलेजों की सीटें इस बार कम हो सकती हैं क्योंकि उन पर सीबीआई की जांच चल रही है. इसके चलते निरीक्षण प्रक्रिया लंबित है. हालांकि, कुल मिलाकर अंतिम परिणाम में लगभग 8000 या उससे अधिक सीटें जुड़ जाएंगी. यह कदम मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव साबित होगा क्योंकि अधिक छात्रों को डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा और देश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी.

यह भी पढ़ें: टूटा रिकाॅर्ड! बीएचयू में राउंड-3 में बदली कटऑफ, General वालों को इतने अंकों पर एडमिशन

Previous article कौन होगा रोहित के बाद वनडे टीम का कप्तान? गिल या सूर्यकुमार नहीं इस खिलाड़ी का नाम आया सामने
Next article Father Kill Daughter: पापा मैं आपकी बेटी हूं मुझे माफ कर दीजिए, पिता बना ‘जल्लाद’, कुल्हाड़ी से हत्या
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel