[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NEET UG 2025: राउंड 2 काउंसलिंग की तिथि बढ़ी, 197 नई सीटें हुईं शामिल

NEET UG 2025: राउंड 2 काउंसलिंग की तिथि बढ़ी, 197 नई सीटें हुईं शामिल

0
NEET UG 2025: राउंड 2 काउंसलिंग की तिथि बढ़ी, 197 नई सीटें हुईं शामिल
NEET UG 2025 Counselling Schedule

NEET UG 2025: राउंड 2 काउंसलिंग को लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने बड़ी घोषणा की है. MCC ने राउंड 2 एडमिशन प्रक्रिया का शेड्यूल आगे बढ़ा दिया है. इसके साथ ही कुल 197 नई सीटें इस राउंड में जोड़ी गई हैं. नई सीटों में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद में 9 और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, बेलगावी में 188 सीटें शामिल हैं.

क्यों बढ़ाई गई राउंड 2 की तारीख?

MCC ने नोटिस में बताया कि यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड की तिथि इसलिए बढ़ाई गई क्योंकि नई मान्यता प्राप्त सीटों को सीट मैट्रिक्स में जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही, एनआरआई डॉक्यूमेंट्स की जांच भी की जा रही है. रिवाइज्ड शेड्यूल जल्द ही MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपलोड किया जाएगा.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

उम्मीदवारों के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सूची भी जारी की गई है, जिनमें शामिल हैं:

  1. 10वीं-12वीं मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  2. NEET स्कोरकार्ड
  3. आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  4. मूल निवास प्रमाण पत्र और डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  5. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  6. वैध पहचान प्रमाण
  7. रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
  8. स्कैन किए हुए हस्ताक्षर
  9. ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  10. दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
  • “UG Medical Counselling” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • NEET UG क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म भरें और रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें (NEET स्कोरकार्ड, फोटो आईडी, श्रेणी प्रमाण पत्र, आदि).
  • कॉलेज और कोर्स की अपनी पसंद भरें और लॉक करें.
  • भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

MCC ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों को रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार ही काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से mcc.nic.in वेबसाइट चेक करते रहें और सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें.

यह भी पढ़ें: Social Media Ban: सोशल मीडिया की आजादी यहां है सिर्फ एक सपना! इन देशों में एक गलत पोस्ट के लिए मिल जाती है खौफनाक सजा

Previous article सीमांचल के 42 कॉलेज में रिक्त सीटों पर स्नातक नामांकन को 12 तक करें विषय-कॉलेज परिवर्तन
Next article नहर किनारे मिला युवक का शव, सनसनी
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel