[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NEET UG 2025: एमसीसी ने जारी की सीट मैट्रिक्स, पहले राउंड में 11,798 एमबीबीएस सीटों पर होगा एडमिशन

NEET UG 2025: एमसीसी ने जारी की सीट मैट्रिक्स, पहले राउंड में 11,798 एमबीबीएस सीटों पर होगा एडमिशन

0
NEET UG 2025: एमसीसी ने जारी की सीट मैट्रिक्स, पहले राउंड में 11,798 एमबीबीएस सीटों पर होगा एडमिशन
NEET UG 2025 Counselling

NEET UG 2025: नीट यूजी 2025 के तहत होने वाली ऑल इंडिया काउंसलिंग के पहले राउंड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आधिकारिक पोर्टल पर एमबीबीएस और बीडीएस की सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है. इस बार प्रथम राउंड में कुल 11,798 एमबीबीएस सीटों और 778 बीडीएस सीटों पर नामांकन होगा.

एमसीसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एम्स (AIIMS) की 1900 सीटें, डीयू व इंद्रप्रस्थ विवि की आंतरिक कोटा के तहत 764 एमबीबीएस और 95 बीडीएस सीटें शामिल हैं. बीएचयू में 100 एमबीबीएस और 63 बीडीएस सीटें जबकि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में 150 एमबीबीएस और 50 बीडीएस सीटें उपलब्ध हैं. जिप्मर, पुडुचेरी की 179 सीटें भी सूची में शामिल हैं.

वहीं डीम्ड यूनिवर्सिटी क्षेत्र में 9415 एमबीबीएस सीटें हैं, जिनमें से 1234 सीटें एनआरआई कोटे के तहत आरक्षित हैं. डेंटल कॉलेजों की बात करें तो डीम्ड यूनिवर्सिटी के तहत 3183 बीडीएस सीटें उपलब्ध हैं, साथ ही एनआरआई कोटे में 107 अतिरिक्त सीटें भी जोड़ी गई हैं.

28 जुलाई तक करें च्वाइस फिलिंग

कैंडिडेट 28 जुलाई शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक च्वाइस भर सकते हैं. यदि कोई उम्मीदवार च्वाइस लॉक नहीं करता है, तो 11:55 बजे के बाद उसकी च्वाइस अपने आप ऑटो-लॉक हो जाएगी. च्वाइस भरते समय संबंधित कॉलेज की फीस संरचना को जरूर देखें, क्योंकि बाद में इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

31 जुलाई को आएगा सीट अलॉटमेंट

प्रथम राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट की घोषणा 31 जुलाई को की जाएगी. इसके बाद उम्मीदवार 1 अगस्त से 6 अगस्त तक अपने अलॉटेड कॉलेज में मूल प्रमाण पत्र और फीस के साथ उपस्थित होकर दाखिला ले सकेंगे. इस राउंड में फ्री एग्जिट की सुविधा भी दी गई है.

Also Read: Success Story: केवल IAS ही नहीं, बल्कि दो बार Mount Everest फतह करने वाले भारत के पहले अधिकारी!

Also Read: Masters In Storytelling: कहानी सुनाओ, करियर बनाओ…Netflix से लेकर NGOs तक, मांग में हैं प्रोफेशनल स्टोरीटेलर्स

Previous article Video: बिहार में कोसी भी हुई उग्र, बीरपुर बराज के 14 फाटक खुले, सुपौल में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा
Next article Smriti Irani : राहुल गांधी के प्रति नरम क्यों हो गईं स्मृति ईरानी, खुद किया खुलासा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel