[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिहार के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए Good News! बढ़ाई गईं नीट पीजी की सीटें

बिहार के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए Good News! बढ़ाई गईं नीट पीजी की सीटें

0
बिहार के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए Good News! बढ़ाई गईं नीट पीजी की सीटें
NEET PG सीट्स (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

Bihar NEET PG Seats: अगर आप बिहार के रहने वाले हैं या बिहार से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. बिहार के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में पीजी सीट्स की संख्या बढ़ाकर 204 कर दी गई है. पहले से राज्य में 192 सीटें थीं. वहीं अब 12 नई सीटों को स्वीकृति मिल गई है. इसके तहत अलग-अलग जिलों में मेडिकल की सीटें बढ़ी हैं.

Bihar NEET PG Seats: सभी जिलों में सीट्स बढ़ाने की तैयारी  

पीजी की कुल सीटों में 50 प्रतिशत बिहार के मेडिकल कॉलेजों से पास हुए MBBS के लिए आरक्षित रखी जाएंगी. स्वास्थ्य विभाग की तैयारी है कि बिहार के सभी जिले के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटें उपलब्ध हों. इसकी तैयारी में सभी संस्थान को प्रस्ताव भेजा जाएगा. 

Bihar NEET PG Seats: इन जिलों में बढ़ाई गई हैं सीटें

  • दरभंगा मेडिकल कॉलेज- साइकेट्री में 2 सीटें बढ़ाई जा रही हैं
  • सीवान जिला अस्पताल- ओबीजी (Obstetrics & Gynecology) में 2 सीटें बढ़ेंगी
  • सारण मेडिकल कॉलेज- जनरल मेडिसिन में 2 सीटें और एनेस्थिसिया में 2 सीटें
  • मधेपुरा जिला अस्पताल- ओबीजी में 4 सीटें

Bihar NEET PG Seats: नीट यूजी की सीटें तुलनात्मक रूप से ज्यादा हैं 

पहले से राज्य के 21 जिलों में मेडिकल पीजी की पढ़ाई की स्वीकृति मिली हुई थी. वहीं अब मेडिकल पीजी की सीटें बढ़ाई गईं. मालूम हो कि प्रदेश में एमबीबीएस यानी कि नीट यूजी की सीटें तीन हजार से अधिक हैं. सभी सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज को मिला दिया जाए तो बिहार में नीट यूजी की सीटें लगभग 3170 हैं. 

Bihar NEET PG Seats: 60 और सीटें बढ़ने की उम्मीद 

स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी के अनुसार, डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DNB) के तहत और 60 सीटें बढ़ सकती हैं. इसका प्रस्ताव राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) के पास लंबित है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन सीटों को स्वीकृति मिल जाएगी. 

Bihar NEET PG Seats: हेल्थ एक्सपर्ट की कमी होगी दूर 

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इससे नीट पीजी की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी. राज्य के MBBS डिग्री हासिल करने वाले डॉक्टर्स को दूसरे राज्यों में पढ़ने जाने के लिए विवश नहीं होना पड़ेगा. साथ ही राज्य (बिहार) में हेल्थ एक्सपर्ट की कमी भी दूर होगी.

यह भी पढ़ें- NEET PG: MCC ने जारी किया नीट पीजी का रिवाइज्ड शेड्यूल, जानिए राउंड 1 का रिजल्ट कब होगा जारी 

Previous article Bihar Ka Mausam: बिहार के इन जिलों में चल सकती है शीतलहर, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना
Next article Somwar Puja Rules: शिवलिंग पर भूल कर भी न चढ़ाएं ये चीजें, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel