[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NEET PG Merit List 2025: नीट पीजी ऑल इंडिया कोटा मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक

NEET PG Merit List 2025: नीट पीजी ऑल इंडिया कोटा मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक

0
NEET PG Merit List 2025: नीट पीजी ऑल इंडिया कोटा मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक
NEET PG Merit List 2025 (सांकेतिक फोटो)

NEET PG Merit List 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने नीट पीजी 2025 की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) 50 फीसदी सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट का इंतजार लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स कर रहे थे क्योंकि इसी आधार पर उन्हें देशभर के मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

NEET PG Merit List 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “NEET PG 2025 Merit List (AIQ 50%)” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब PDF फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी.
  • इसमें अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन आईडी खोजें.
  • यदि आप चाहें तो इस PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं.

NEET PG Merit List 2025 Direct Link यहां चेक करें.

इन कोर्स में एडमिशन

NBEMS की तरफ से जारी यह मेरिट लिस्ट सिर्फ एक कोर्स के लिए नहीं बल्कि कई प्रोफेशनल प्रोग्राम्स के लिए है. इसमें पोस्ट MBBS DNB/ DRB (6 वर्षीय) कोर्सेस, PG डिप्लोमा कोर्सेस और NBEMS डिप्लोमा कोर्सेस शामिल हैं. कोर्स की डिटेल्स नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की वेबसाइट पर डिटेल्स देख सकते हैं.

यह लिस्ट 2025-26 के एडमिशन सेशन के लिए मान्य होगी. जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, उनके लिए यह लिस्ट आगे की काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएगी. NEET PG 2025 की 50% AIQ सीटों की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब अगला चरण काउंसलिंग का होगा. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें. बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद से काउंसलिंग शेड्यूल की चर्चाएं हैं.

यह भी पढ़ें: OpenAI ने IIT मद्रास से मिलाया हाथ, बांटे जाएंगे 5 लाख फ्री ChatGPT लाइसेंस

Previous article BSSC recruitment : बिहार एसएससी करेगा ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर नियुक्ति
Next article Asia Cup Hockey: भारत का एशिया कप के जरिए विश्व कप क्वालीफाई का मौका, पहला मुकाबला चीन से
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel