[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NEET PG: MCC ने जारी किया नीट पीजी का रिवाइज्ड शेड्यूल, जानिए राउंड 1 का रिजल्ट कब होगा जारी 

NEET PG: MCC ने जारी किया नीट पीजी का रिवाइज्ड शेड्यूल, जानिए राउंड 1 का रिजल्ट कब होगा जारी 

0
NEET PG: MCC ने जारी किया नीट पीजी का रिवाइज्ड शेड्यूल, जानिए राउंड 1 का रिजल्ट कब होगा जारी 
NEET PG (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

NEET PG Counselling 2025 Revised Schedule: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी 2025 काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है. MCC ने 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के साथ-साथ डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 100 प्रतिशत सीटों के लिए ये शेड्यूल जारी किया है. रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, पहले राउंड की च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी. 

MCC NEET PG Counselling Schedule: नीट पीजी के लिए एमसीसी ने जारी किया शेड्यूल 

पहले राउंड की च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 18 नवंबर 2025 रात 11:55 तक चलेगी. वहीं च्वॉइस लॉक करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 18 नवंबर शाम 4 बजे से लेकर रात 11:55 तक का समय रहेगा. सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 19 नवंबर को पूरी की जाएगी और रिजल्ट 20 नवंबर को जारी किया जाएगा. वहीं रिपोर्टिंग और ज्वॉइनिंग की प्रक्रिया 21 से 27 नवंबर के बीच की जाएगी. 

प्वॉइंट्रर्स में देखें NEET PG 2025 Revised Schedule 

  • इस फिलिंग (Round 1): 17 नवंबर 2025 से शुरू, 18 नवंबर 2025 रात 11:55 PM तक.
  • च्वॉइस लॉकिंग: 18 नवंबर को शाम 4:00 PM से रात 11:55 PM तक.
  • सीट अलॉटमेंट: 19 नवंबर 2025 को प्रक्रिया पूरी होगी.
  • रिजल्ट जारी: 20 नवंबर 2025 को.
  • रिपोर्टिंग व ज्वॉइनिंग: 21 नवंबर से 27 नवंबर 2025 के बीच.

NEET PG Counselling 2025 Round 2: राउंड 2 शेड्यूल

राउंड-2 की प्रक्रिया के लिए 1 दिसंबर को वेरिफिकेशन शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन और पेमेंट 2 से 7 दिसंबर तक चलेंगे (पेमेंट 7 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक मान्य). च्वॉइस फिलिंग 3 से 7 दिसंबर तक होगी और 7 दिसंबर को ही लॉकिंग होगी. सीट अलॉटमेंट 8- 9 दिसंबर को प्रोसेस होगा, रिजल्ट 10 दिसंबर को जारी किया जाएगा. रिपोर्टिंग और ज्वॉइनिंग 11 से 18 दिसंबर तक होंगी

NEET PG Counselling 2025 Round 3: राउंड 3 शेड्यूल

राउंड-3 की प्रक्रिया 22 दिसंबर को वेरिफिकेशन से शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन और पेमेंट 23 से 28 दिसंबर तक होंगे (पेमेंट 28 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक). च्वॉइस फिलिंग 24 से 28 दिसंबर तक चलेगी और 28 दिसंबर को ही लॉकिंग होगी. सीट अलॉटमेंट 29- 30 दिसंबर को प्रोसेस होगा, रिजल्ट 31 दिसंबर को आएगा. रिपोर्टिंग और ज्वॉइनिंग 1 से 8 जनवरी 2026 तक होंगी. संस्थान 9-11 जनवरी के बीच ज्वॉइन किए गए उम्मीदवारों का डेटा MCC को भेजेंगे.

यह भी पढ़ें- FMGE 2025: भारत लौटने का मौका! FMGE परीक्षा रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे करें Apply

Previous article Jolly LLB 3 Box Office Collection: 58वें दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ठप, फाइनल रन में मंदी का असर
Next article Som Pradosh Vrat 2025: आज शिव भक्तों के लिए खास दिन, जानें सोम प्रदोष व्रत में क्या करें क्या नहीं
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel