[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions NCET 2026 के लिए आवेदन शुरू, अप्रैल में होगी परीक्षा

NCET 2026 के लिए आवेदन शुरू, अप्रैल में होगी परीक्षा

0
NCET 2026 के लिए आवेदन शुरू, अप्रैल में होगी परीक्षा
NCET 2026 के स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

NCET 2026: अगर आप 12वीं के बाद टीचर बनना चाहते हैं, तो NCET 2026 आपके लिए बहुत अच्छा मौका है. यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA कराती है. इसके जरिए आपको 4 साल के इंटीग्रेटेड BEd कोर्स में एडमिशन मिलता है. इस कोर्स में आप ग्रेजुएशन और टीचिंग की पढ़ाई एक साथ करते हैं. इससे आपका समय भी बचता है और जल्दी नौकरी मिलने का रास्ता खुलता है.

NCET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 है. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 11 मार्च 2026 रखी गई है. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए, तो 12 से 14 मार्च 2026 के बीच उसे ठीक किया जा सकता है. NCET 2026 की परीक्षा 17 अप्रैल 2026 को होगी.

NCET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं.
  • वहां New Registration पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें.
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल जानकारी और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भरें.
  • इसके बाद अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस ऑनलाइन जमा करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालकर रख लें.

NCET 2026 देने से आपको कई फायदे मिलते हैं. आप 12वीं के बाद सीधे BEd कर सकते हैं. आपको सरकारी और केंद्रीय यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका मिलता है. कम समय में आपकी पढ़ाई पूरी होती है. आगे चलकर सरकारी या प्राइवेट स्कूल में अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है. आपकी डिग्री पूरे देश में मान्य होती है.

NCET 2026 से इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन

  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल
  • IIT खड़गपुर
  • IIT भुवनेश्वर
  • IGNOU
  • गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी
  • गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी
  • पांडिचेरी यूनिवर्सिटी
  • डॉ बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली

कौन कर सकता है अप्लाई?

NCET 2026 के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर ली हो या इस साल 12वीं की परीक्षा दे रहे हों. किसी भी स्ट्रीम के छात्र जैसे आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा के जरिए 4 साल के ITEP कोर्स में एडमिशन मिलेगा, जो एक इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम है.

यह भी पढ़ें: सरकार का AI for All स्कीम, फ्री में करें 6 एआई कोर्स

Previous article धीमेश्वर धाम में 15 फरवरी से शिवरात्रि मेला
Next article तस्करी निरोध व सीमा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel