[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions नालंदा यूनिवर्सिटी में लैंग्वेज कोर्स, 3000 की फीस में सीखें जर्मन और फ्रेंच जैसी भाषा

नालंदा यूनिवर्सिटी में लैंग्वेज कोर्स, 3000 की फीस में सीखें जर्मन और फ्रेंच जैसी भाषा

0
नालंदा यूनिवर्सिटी में लैंग्वेज कोर्स, 3000 की फीस में सीखें जर्मन और फ्रेंच जैसी भाषा
नालंदा यूनिवर्सिटी कैंपस और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Nalanda University Language Certificate Course: अगर आप नई भाषा सीखना चाहते हैं या किसी खास विषय में अपनी स्किल बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नालंदा यूनिवर्सिटी ने कई शार्ट टर्म प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिनमें छात्र अलग-अलग भाषाएं और स्पेशलाइज्ड कोर्स (Nalanda University Language Certificate Course) कर सकते हैं.

इन कोर्स की खास बात यह है कि इनमें 12वीं पास छात्र भी एडमिशन ले सकते हैं. कई कोर्स ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं, जिससे देश और विदेश के छात्र भी आसानी से जुड़ सकते हैं.

Sanskrit से Japanese तक सीखने के कई ऑप्शन

नालंदा यूनिवर्सिटी में इस बार कई विदेशी और भारतीय भाषाओं के Certificate of Proficiency यानी COP कोर्स उपलब्ध हैं. इसमें Sanskrit, English, Pali, Korean, Tibetan, French, Japanese, German, Russian, Spanish, Persian, Greek और Hindi जैसी भाषाएं शामिल हैं.

Image 239
नालंदा यूनिवर्सिटी में लैंग्वेज कोर्स, 3000 की फीस में सीखें जर्मन और फ्रेंच जैसी भाषा 3

इसके अलावा Yoga, Applied Buddhist Philosophy और Sri Aurobindo’s Philosophical Discourses जैसे खास कोर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

सिर्फ 3000 रुपये फीस

इन ज्यादातर कोर्स की फीस 3000 रुपये रखी गई है. वहीं कोर्स की अवधि 1 Semester यानी एक सेमेस्टर होगी. अधिकांश कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है. हालांकि Sri Aurobindo’s Philosophical Discourses कोर्स के लिए किसी भी विषय में Master Degree होना जरूरी है.

कुछ कोर्स ऑनलाइन मोड में होंगे, जबकि कुछ ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे. इससे छात्रों को अपनी सुविधा के हिसाब से पढ़ाई का मौका मिलेगा.

Nalanda University Language Certificate Course में ऐसे लें एडमिशन

  • सबसे पहले Nalanda University की आधिकारिक वेबसाइट nalandauniv.edu.in पर जाएं.
  • अब Short-Term Programmes सेक्शन खोलें.
  • अपनी पसंद का कोर्स चुनें.
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: क्यों घट गया सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, कंप्यूटर स्क्रीन चेकिंग पर सचिव ने बताई सच्चा

Previous article साले ने भांजे के सामने बहनोई को पीटकर किया अधमरा, इलाज के क्रम में मौत
Next article सीवान में सरसों तेल चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, बाइक से देते थे वारदात को अंजाम
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel