[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions एमपी NEET यूजी 2025 में दूसरा राउंड इस दिन से शुरू, संशोधित मेरिट List 10 सितंबर को

एमपी NEET यूजी 2025 में दूसरा राउंड इस दिन से शुरू, संशोधित मेरिट List 10 सितंबर को

0
एमपी NEET यूजी 2025 में दूसरा राउंड इस दिन से शुरू, संशोधित मेरिट List 10 सितंबर को
मेडिकल स्टूडेंट की तस्वीर (UP NEET UG Counselling 2025)

MP NEET UG Counselling 2025: मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है. मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने स्टेट कोटे के तहत MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन केलिए नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे दौर का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है. अगर आप भी मेडिकल सीट या फिर एमबीबीएस और बीडीएस के एडमिशन के लिए देख रहे हैं तो आप यहां MP NEET UG Counselling 2025 शेड्यूल विस्तार से देखें.

MP NEET UG Counselling 2025 का ऐसा है शेड्यूल

MP NEET UG Counselling 2025 के लिए शेड्यूल के अनुसार, एलिजिबिल कैंडिडेट्स के लिए रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट 10 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर कार्यक्रम देख सकते हैं. दूसरे राउंड के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा 11 सितंबर से 14 सितंबर तक रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी. यह प्रोसेस दूसरे दौर में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है, जिनमें पहले दौर में प्रवेश के बाद अपग्रेडेशन चाहने वाले उम्मीदवार भी शामिल हैं.

दूसरे राउंड का सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट इस दिन

दूसरे राउंड का सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट 16 सितंबर को घोषित किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई जाएंगी तो उन्हें डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए 17 से 24 सितंबर के बीच शाम 6 बजे तक अपने संबंधित मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में से रिपोर्ट करना होगा.

MP NEET UG Counselling 2025: माॅप-राउंड के लिए भी देखें

इसके अलावा, दूसरे राउंड में एडमिशन पाने वाले और पहले राउंड में अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को 17 से 27 सितंबर के बीच रात 11:59 बजे तक मॉप-अप राउंड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. कॉलेज लेवल पर ऑनलाइन रिजाइन देने या एडमिशन रद्द करने के लिए भी यही समय सीमा लागू होगी, जो 27 सितंबर शाम 6 बजे तक पूरी करनी होगी.

इसे भी पढ़ें- UP PET में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, Exam में एंट्री पाने के लिए देखें जरूरी नियम

Previous article Patna News: पटना के फतुहा में थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 70 मजदूर
Next article भगवान गणेश की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Avatar Of Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel