[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Most Popular BTech College: ये हैं देश के मशहूर 4 बीटेक कॉलेज, बिना JEE के होता है एडमिशन

Most Popular BTech College: ये हैं देश के मशहूर 4 बीटेक कॉलेज, बिना JEE के होता है एडमिशन

0
Most Popular BTech College: ये हैं देश के मशहूर 4 बीटेक कॉलेज, बिना JEE के होता है एडमिशन
Most Popular BTech College

Most Popular BTech College: देश में लाखों छात्र हर साल JEE Main और Advanced जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं ताकि टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला पा सकें. लेकिन बहुत से ऐसे प्रतिष्ठित प्राइवेट कॉलेज (Most Popular BTech College) भी हैं जहां बिना JEE के भी एडमिशन संभव है. ये कॉलेज अपनी खुद की प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं और इनका प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी बेहतरीन होता है. ऐसे कॉलेज उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका हैं जो इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं लेकिन JEE के माध्यम से प्रवेश नहीं पा सके.

MIT पुणे- महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

पुणे स्थित MIT यानी महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देश के प्रतिष्ठित प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है. यह कॉलेज JEE की बजाय अपना खुद का एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करता है. यहां से पढ़े छात्र देश-विदेश की नामी कंपनियों में प्लेस हो रहे हैं. MIT पुणे में पढ़ाई का माहौल, फैकल्टी और टेक्निकल सुविधाएं काफी उच्च स्तर की हैं..

VIT- वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

तमिलनाडु के वेल्लोर में स्थित VIT इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है. यहां दाखिला VITEEE (VIT Engineering Entrance Exam) के माध्यम से होता है. कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, और अन्य प्रमुख ब्रांचेज में यहां एडमिशन लिया जा सकता है. प्लेसमेंट के लिहाज से भी यह कॉलेज छात्रों के लिए एक बेहतर विकल्प है.

Most Popular BTech College: मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

कर्नाटक के मणिपाल शहर में स्थित यह कॉलेज अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है. यहां कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग जैसे मॉडर्न कोर्स उपलब्ध हैं. कॉलेज खुद का ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम (MET) आयोजित करता है. यह कॉलेज छात्रों के लिए एक बेहतरीन टेक्नोलॉजिकल प्लेटफॉर्म देता है.

SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

तमिलनाडु का SRM भी देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुमार है. यहां बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए SRMJEEE नामक प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है. एडमिशन मेरिट के आधार पर होता है. यहां की अत्याधुनिक लैब्स और इंडस्ट्री को-ऑपरेशन छात्रों को एक मजबूत करियर की ओर अग्रसर करते हैं.

Previous article Today School Assembly News Headlines 6 August 2025: स्कूल असेंबली के लिए 6 अगस्त की समाचार सुर्खियां
Next article Satyapal Malik Passed Away: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, RML अस्पताल में ली आखिरी सांस
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel