[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions MNIT Jaipur देश के टॉप कॉलेजों में शामिल, Apple Amazon में मिलता है लाखों का प्लेसमेंट

MNIT Jaipur देश के टॉप कॉलेजों में शामिल, Apple Amazon में मिलता है लाखों का प्लेसमेंट

0
MNIT Jaipur देश के टॉप कॉलेजों में शामिल, Apple Amazon में मिलता है लाखों का प्लेसमेंट
MNIT Jaipur (PC- Freepik)

MNIT Jaipur: मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) भारत के पॉपुलर इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में से एक है. MNIT जयपुर मॉडर्न पढ़ाई, रिसर्च और इनोवेशन के लिए जाना जाता है. यहां BTech, MTech, MSc, MBA और PhD के कई कोर्स उपलब्ध है. इस कॉलेज में स्टूडेंट्स को टेक्नोलॉजीकल नॉलेज के साथ-साथ प्रोफेशनल डेवलपमेंट के अवसर भी देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि MNIT जयपुर में एडमिशन कैसे लें, साथ ही फीस डिटेल्स और प्लेसमेंट के अवसर क्या-क्या है.

MNIT Jaipur Admission: एडमिशन प्रोसेस

MNIT, जयपुर में BTech कोर्स के लिए JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main के स्कोर के आधार पर JoSAA या CSAB काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. MTech के लिए GATE परीक्षा पास करनी पड़ती है. MSc में JAM एग्जाम पास करने पर यहां एडमिशन दिया जाता है. MBA के लिए यह कॉलेज सीधे Institutional Selection करता है. PhD में एडमिशन साल में 2 बार (जून और दिसंबर) में होता है. इसके लिए लिखित परीक्षा और अन्य योग्यता के आधार पर चयन होता है.

MNIT Jaipur Fees: फीस स्ट्रक्चर

यहां BTech कोर्स (पूरे 4 साल) की फीस लगभग 6.74 लाख से 8.71 लाख रुपये है, जिसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल, मेस चार्ज और अन्य सभी फीस शामिल है. MTech की कुल फीस लगभग 1.9-2.2 लाख है. MNIT जयपुर में MBA कोर्स की फीस लगभग 3.27 लाख रुपये हैं. MSc की फीस लगभग 1.27 लाख से 3.35 लाख रुपये तक है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट mnit.ac.in चेक कर सकते हैं. फीस की डिटेल्स नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके चेक करें.

MNIT Jaipur Fees Structure Check Here

MNIT Jaipur Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स

MNIT जयपुर में प्लेसमेंट रिकार्ड बहुत अच्छा देखा गया है. यहां BTech के स्टूडेंट्स को हाईएस्ट पैकेज 64 लाख का मिला है. प्लेसमेंट के लिए Apple, Amazon, Flipkart, Deloitte, Texas Instruments और कई IT, Finance, Core और Consultancy कंपनियां हर साल इस कॉलेज में स्टूडेंट्स को शानदार प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती हैं. यहां लगभग 70-80% स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर मिलते हैं. प्लेसमेंट की डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- placements.mnit.ac.in विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :IIM Udaipur में पढ़ाई का सपना: जानें एडमिशन, फीस स्ट्रक्चर और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel