[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions 12वीं के बाद बिहार के इस कॉलेज में लें एडमिशन, जानें कोर्स डिटेल्स

12वीं के बाद बिहार के इस कॉलेज में लें एडमिशन, जानें कोर्स डिटेल्स

0
12वीं के बाद बिहार के इस कॉलेज में लें एडमिशन, जानें कोर्स डिटेल्स
कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik )

MIT Muzaffarpur Admission: बिहार के पॉपुलर इंस्टीट्यूट में MIT मुजफ्फरपुर भी शामिल है. यह कॉलेज टेक्नोलॉजी के फील्ड में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. यहां स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के डिमांड के अनुसार तैयार किया जाता है. आइए जानते हैं कि मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन (MIT Muzaffarpur Admission) कैसे मिलता है. यहां कोर्स और प्लेसमेंट के क्या ऑप्शन है. 

MIT Muzaffarpur कोर्स डिटेल्स

एमआईटी मुजफ्फरपुर में मुख्य रूप से इंजीनियरिंग और फार्मेसी से जुड़े कोर्स कराए जाते हैं. यहां अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों स्तर पर पढ़ाई होती है. BTech में कई ब्रांच उपलब्ध है, जैसे 

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • लेदर टेक्नोलॉजी
  • बायोमेडिकल एवं रोबोटिक्स इंजीनियरिंग

MIT Muzaffarpur Admission Process: कैसे मिलेगा एडमिशन?

MIT Muzaffarpur में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main या BCECE जैसे एग्जाम पास करना पड़ता है. एग्जाम देने के बाद स्टूडेंट्स को BCECEB की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है. JEE Main के स्कोर के बेसिस पर मेरिट लिस्ट बनती है. इसके बाद UGEAC (काउंसलिंग प्रोसेस) होती है, जिसमें आप कॉलेज और ब्रांच सिलेक्ट कर सकेंगे. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट mitmuzaffarpur.org चेक कर सकते हैं.

MIT Muzaffarpur प्लेसमेंट डिटेल्स 

MIT मुजफ्फरपुर में हर साल कई कंपनियां जॉब ऑफर देने के लिए आती है. कोर ब्रांच जैसे सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के स्टूडेंट्स को अच्छे अवसर मिलते हैं. यहां Indian Oil, Infotech, Tata Motors और Wipro जैसी टॉप कंपनी स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देती है. 2024 में IT सेक्टर के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 7.5 लाख का देखा गया है. 

यह भी पढ़ें: IIT धनबाद में MTech में एडमिशन शुरू, इस दिन तक करें अप्लाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel