[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions यूपी की इस यूनिवर्सिटी में CUET से होगा एडमिशन, केवल BPharm कोर्स के लिए बदले नियम

यूपी की इस यूनिवर्सिटी में CUET से होगा एडमिशन, केवल BPharm कोर्स के लिए बदले नियम

0
यूपी की इस यूनिवर्सिटी में CUET से होगा एडमिशन, केवल BPharm कोर्स के लिए बदले नियम
लखनऊ यूनिवर्सिटी (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

LU BPharm CUET Admission 2026: लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU) ने BPharm एडमिशन 2026 को लेकर बड़ा बदलाव किया है. यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में छात्रों को एडमिशन के लिए अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया नहीं करनी होगी, बल्कि CUET स्कोर के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाएगा.

AKTU काउंसलिंग की नहीं पड़ेगी जरूरत

लखनऊ यूनिवर्सिटी में अब काउंसलिंग के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित काउंसलिंग में शामिल नहीं होना पड़ेगा. केवल CUET UG स्कोर के आधार पर आपको एडमिशन मिल जाएगा. 2026-27 शैक्षणिक वर्ष से यह नियम लागू होगा. इससे छात्रों को पहले की तरह दो अलग परीक्षा या काउंसलिंग में शामिल नहीं होना होगा.

CUET UG परीक्षा में बैठना जरूरी है

यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि यदि किसी स्टूडेंट को LU से BPharma में एडमिशन लेना है तो उसका CUET UG में शामिल होना जरूरी है. बिना इसके प्रवेश नहीं मिलेगा. CUET UG रिजल्ट आने पर छात्र LU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी स्कोर और मेरिट के आधार पर छात्रों को एडमिशन देगी.

LU में बीफार्मा में सीटों की संख्या

लखनऊ यूनिवर्सिटी में BPharm कोर्स के लिए लगभग 60 सीटें हैं. इन सीटों पर एडमिशन CUET UG स्कोर और मेरिट के आधार पर होगा. उम्मीदवार का 12वीं (PCB या PCM) से पास होना जरूरी है. न्यूनतम 50% अंक (General category) और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी.

LU में BPharma के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • अभ्यर्थी LU की ऑफिशियल वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के पॉप-अप अथवा एडमिशन पेज पर दिए गए LURNS लिंक पर क्लिक करें
  • https://lkounivadm.samarth.edu.in⁠
  • रजिस्ट्रेशन पेज पर दाईं ओर दिए गए New Registration ऑप्शन पर क्लिक कर अपना लॉगिन आईडी बनाएं.
  • लॉगिन आईडी बनाते समय वैलिड ईमेल आईडी अनिवार्य है, क्योंकि OTP उसी ईमेल पर भेजा जाएगा.
  • लॉगिन बनने के बाद पुनः Login पर क्लिक कर नाम, पिता का नाम, माता का नाम सहित अन्य डिटेल डालकर अपनी प्रोफाइल पूरी करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Application Form की लिंक पर क्लिक करें.
  • प्रोग्राम चुनें और फीस भरें.
  • अंत में कफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें- IIT कानपुर में कैसे बदलती है ब्रांच? जानें योग्यता, नियम और पूरा प्रोसेस

Previous article पूर्णिया विश्वविद्यालय की पंचम सेमेस्टर परीक्षा 11 जून से, कटिहार में 5 केंद्रों पर होंगे एग्जाम
Next article 2 साल में पूरा होगा खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन का काम, बाईपास और फुट ओवरब्रिज भी बनेगा, 3936 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel