[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions मिथिला यूनिवर्सिटी UG एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, इन कॉलेजों में होगा एडमिशन

मिथिला यूनिवर्सिटी UG एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, इन कॉलेजों में होगा एडमिशन

0
मिथिला यूनिवर्सिटी UG एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, इन कॉलेजों में होगा एडमिशन
LNMU कैंपस की फोटो

LNMU UG 1st Merit List 2026: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जिन छात्रों ने BA, BSc और BCom में दाखिले के लिए आवेदन किया था, वे अब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट (LNMU UG 1st Merit List 2026) में शामिल है, उन्हें तय समय के भीतर संबंधित कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

एलएनएमयू की पहली मेरिट लिस्ट 25 जून 2026 को जारी की गई है. छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके मेरिट लिस्ट देख सकते हैं. मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आवंटित कॉलेज में जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा.

ऐसे चेक करें LNMU UG 1st Merit List 2026

  • LNMU की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाएं.
  • UG Admission 2026 या First Merit List के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  • मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
  • नाम आने पर आवंटित कॉलेज में समय पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें.

LNMU UG 1st Merit List 2026 Check Here

इन कॉलेजों में होगा एडमिशन

क्रमांककॉलेज का नामजिला
1सी एम कॉलेजदरभंगा
2बी आर बी कॉलेजसमस्तीपुर
3आर के कॉलेजमधुबनी
4सी एम लॉ कॉलेजदरभंगा
5ए एन डी कॉलेज, शाहपुर पटोरीसमस्तीपुर
6आर एन कॉलेज, पंडौलमधुबनी
7के एस कॉलेज, लहेरियासरायदरभंगा
8आर बी कॉलेज, दलसिंहसरायसमस्तीपुर
9के वी साइंस कॉलेज, उच्चैठमधुबनी
10मिल्लत कॉलेज, लहेरियासरायदरभंगा
11यू आर कॉलेज, रोसड़ासमस्तीपुर
12एल एन जे कॉलेज, झंझारपुरमधुबनी
13बी एम ए कॉलेज, बहेरीदरभंगा
14डॉ एल के वी डी कॉलेज, ताजपुरसमस्तीपुर
15एच पी एस कॉलेज, मधेपुरमधुबनी
16जे के कॉलेज, बिरौलदरभंगा
17जी डी कॉलेजबेगूसराय
18सी एम बी कॉलेज, देओढ़, घोघरडीहामधुबनी
19एम आर एम कॉलेजदरभंगा
20एस के एम कॉलेजबेगूसराय
21वी एस जे कॉलेज, राजनगरमधुबनी
22जे एन कॉलेजमधुबनी
23आर सी एस कॉलेज, मंझौलबेगूसराय
24आर एन ए आर कॉलेजसमस्तीपुर
25बी एम कॉलेज, रहिकामधुबनी
26सी एम साइंस कॉलेजदरभंगा
27विमेंस कॉलेजसमस्तीपुर
28जे एम डी पी एल महिला कॉलेजमधुबनी
29मारवाड़ी कॉलेजदरभंगा
30आर बी एस कॉलेज, अंदौरसमस्तीपुर
31एम एल एस कॉलेज, सरीसबपाहीमधुबनी
32एम के कॉलेज, लहेरियासरायदरभंगा
33यू पी कॉलेज, पूसासमस्तीपुर
34सी एम जे कॉलेज, डाउनवारीहाटमधुबनी
35एम एल एस एम कॉलेजदरभंगा
36डी बी के एन कॉलेज, नरहनसमस्तीपुर
37डी बी कॉलेज, जयनगरमधुबनी
38एम के एस कॉलेज, त्रिमुहान चंदौनादरभंगा
39जी एम आर डी कॉलेज, मोहनपुरसमस्तीपुर
40समस्तीपुर कॉलेजसमस्तीपुर
41जे एन कॉलेज, नेहरादरभंगा
42एस बी एस एस कॉलेजबेगूसराय
43ए पी एस एम कॉलेज, बरौनीबेगूसराय

यह भी पढ़ें: IIT-NIT की सीट मिली है? 26 जून तक फीस नहीं भरी तो रद्द हो जाएगा एडमिशन

Previous article Sapne Vs Everyone की फैन हुईं ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा, पोस्ट शेयर कर TVF की जमकर की तारीफ
Next article श्री राम दरबार मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव, 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel