[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IITs में बढ़ गईं BTech की सीटें, कंप्यूटर साइंस से ज्यादा इस ब्रांच में होगा एडमिशन

IITs में बढ़ गईं BTech की सीटें, कंप्यूटर साइंस से ज्यादा इस ब्रांच में होगा एडमिशन

0
IITs में बढ़ गईं BTech की सीटें, कंप्यूटर साइंस से ज्यादा इस ब्रांच में होगा एडमिशन
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

JoSAA Counselling 2026: देशभर के लाखों इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए JoSAA Counselling 2026 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस बार छात्रों के लिए अच्छी खबर यह है कि IITs में BTech सीटों की संख्या पिछले साल की तुलना में बढ़ गई है. सीट मैट्रिक्स की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट josaa.admissions.nic.in पर देख सकते हैं.

पिछले साल से बढ़ीं BTech सीटें

JoSAA द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, वर्ष 2025 में IITs में BTech की कुल 18,160 सीटें उपलब्ध थीं. वहीं, 2026 में यह संख्या बढ़कर 18,951 हो गई है. यानी इस साल कुल 791 नई सीटें जोड़ी गई हैं. सीटों में यह बढ़ोतरी उन छात्रों के लिए राहत की खबर है जो JEE Advanced के जरिए IIT में प्रवेश पाने का सपना देख रहे हैं.

JoSAA Counselling 2026 IITs Seat Matrix

कंप्यूटर साइंस नहीं, इस ब्रांच में सबसे ज्यादा सीटें

आमतौर पर इंजीनियरिंग छात्रों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) मानी जाती है. लेकिन सीटों की संख्या के मामले में इस बार भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग सबसे आगे है. हालांकि प्लेसमेंट और पैकेज के कारण कंप्यूटर साइंस की मांग अब भी सबसे अधिक बनी हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक IITs में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की कुल 2,286 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 2,183 सीटें हैं. यानी सीटों के लिहाज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने कंप्यूटर साइंस को पीछे छोड़ दिया है.

JoSAA Counselling में सीट मैट्रिक्स की डिटेल्स

JoSAA Counselling के दौरान सीट मैट्रिक्स छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है. इसमें हर IIT, NIT, IIIT और GFTI में उपलब्ध सीटों की पूरी जानकारी दी जाती है. सीट मैट्रिक्स देखकर छात्र यह समझ सकते हैं कि किस संस्थान और किस ब्रांच में कितनी सीटें उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: रांची के कॉलेज में Google और Microsoft में प्लेसमेंट, 54 लाख का हाईएस्ट पैकेज

Previous article ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 3 साल बाद मोसाद्देक हुसैन की वापसी
Next article दर्जन भर शराब भट्ठी नष्ट, तैयार शराब व जावा नष्ट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel