[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions JoSAA में सीट पक्की करनी है? ये गाइड नहीं देखा तो पछताओगे!

JoSAA में सीट पक्की करनी है? ये गाइड नहीं देखा तो पछताओगे!

0
JoSAA में सीट पक्की करनी है? ये गाइड नहीं देखा तो पछताओगे!
जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया

JoSAA Counselling 2026: जेईई मेन रिजल्ट जारी कर दिया गया है. लेकिन असली स्ट्रगल तो रिजल्ट के बाद का है. ठीक से काउंसलिंग का फॉर्म भरना, सही च्वॉइस चुनना, इन सब में कई मुश्किलें आती हैं. फ्रेशर स्टूडेंट्स के लिए तो ये सब बिलकुल नया है. कई बार तो डिजर्विंग स्टूडेंट्स भी गलत ऑप्शन चुनने की वजह से चूंक जाते हैं और उन्हें उनके मनपसंद ब्रांच या कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि काउंसलिंग में क्या चुनना है और उसकी पूरी प्रक्रिया क्या है.

क्या होती है JoSAA काउंसलिंग?

JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) काउंसलिंग के तहत जेईई (JEE) मेन और एडवांस्ड क्वालिफाई करने वाले छात्रों को IITs, NITs, IIITs और GFTIs में बीटेक (BTech) व अन्य ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन मिलता है. यह काउंसलिंग आमतौर पर 6 राउंड में, आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर ऑनलाइन आयोजित की जाती है. इसमें स्टूडेंट्स अपने पसंद की ब्रांच और कॉलेज चुनते हैं.

STEP 1: रजिस्ट्रेशन से शुरू होती है प्रक्रिया

  • रिजल्ट के बाद JoSAA का ऑनलाइन पोर्टल खुलता है.
  • JEE क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें
  • पर्सनल डिटेल्स ऑटोमैटिक भर जाती हैं
  • ध्यान से चेक करें (नाम की स्पेलिंग (Class 10 के अनुसार), कैटेगरी, स्टेट कोड, जेंडर, एलिजिबिलिटी डिटेल्स)


नोट: छोटी गलती भी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में परेशानी दे सकती है. ऐसे में ऊपर बताए गए डिटेल्स को ध्यान से भरें. आखिरी दिन का इंतजार न करें, सर्वर स्लो/एरर हो सकता है.

STEP 2: च्वॉइस फिलिंग बहुत जरूरी है


जोसा काउंसलिंग के तहत सिर्फ फेमस कॉलेज चुनना ही काफी नहीं है. आपको ऑप्शन के सही ऑर्डर चुनने होंगे. कोई भी ऑप्शन चुनने से पहले खुद से सवाल करें कि ब्रांच ज्यादा जरूरी या कॉलेज का नाम. अपनी रैंक, कैटेगरी, होम स्टेट को ध्यान में रखें और डेडलाइन से पहले च्वॉइस लॉक जरूर करें.

STEP 3: मॉक अलॉटमेंट से मिलेगा आईडिया


JoSAA मॉक राउंड कराता है, जिससे आपको आईडिया मिलेगा कि कौन-सी सीट मिल सकती है. अगर उम्मीद से कम सीट मिले तो उस कंडीशन में आप नीचे बताए गए काम जरूर करें-

  • च्वॉइस रीऑर्डर करें
  • सेफ ऑप्शन जोड़ें
  • ड्रीम + रियलिस्टिक बैलेंस रखें
  • मॉक राउंड को नजरअंदाज करना बड़ी गलती है

STEP 4: सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया है जरूरी


हर राउंड के बाद 3 ऑप्शन मिलेंगे-


Freeze: सीट फाइनल, आगे नहीं जाएंगे
Float: सीट रखकर बेहतर ऑप्शन का इंतजार
Slide: उसी कॉलेज में बेहतर ब्रांच की उम्मीद

  • जल्दी घबराकर Freeze न करें
  • ज्यादा रिस्क लेकर सीट भी न खोएं
  • पिछले साल के कटऑफ जरूर देखें

STEP 5: जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें

  • JEE स्कोरकार्ड
  • एडमिट कार्ड
  • 10वीं, 12वीं मार्कशीट
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • वैलिड फोटो ID
  • स्कैन कॉपी साफ और पढ़ने योग्य हो
  • ब्लर डॉक्यूमेंट से वेरिफिकेशन में देरी हो सकती है

JoSAA Counselling Common Mistakes: भूल से भी न करें ये कॉमन गलतियां

  • हर काम आखिरी समय पर करना
  • सोशल मीडिया अफवाहों पर भरोसा करना
  • होम स्टेट कोटा को नजरअंदाज करना
  • ब्रांच की सही रिसर्च न करना
  • रिश्तेदारों की सलाह पर बिना समझे निर्णय लेना

यह भी पढ़ें- काउंसलिंग में न करें ये 10 गलतियां, वरना हाथ से निकल जाएगा मनपसंद कॉलेज

Previous article मां की आंखों के सामने उठी बेटे की अर्थी, गांव में पसरा मातम
Next article शिल्पी राज का गाना ‘रे मुनिया’ रिलीज, वीडियो में खुशी-श्रवण की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel