[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Job Placement 2025: IIT हो गया पीछे, इस कॉलेज ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज

Job Placement 2025: IIT हो गया पीछे, इस कॉलेज ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज

0
Job Placement 2025: IIT हो गया पीछे, इस कॉलेज ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज
Job Placement 2025 VIT

Job Placement 2025: कॉलेज प्लेसमेंट की बात करें तो सबसे ऊपर नाम IITs का आता है. हालांकि, एक कॉलेज ऐसा है जिसके प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने कई IITs को पीछे छोड़ दिया है. इसमें वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) का नाम सुर्खियों में है. पिछले साल VIT ने अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 1.02 करोड़ रुपये का हाईएस्ट प्लेसमेंट दिया है. यह आंकड़ा कई आईआईटी को भी पीछे छोड़ चुका है.

VIT Vellore देश के टॉप कॉलेजों में एक

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में गिना जाता है. यह कॉलेज बेहतरीन शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए भी जाना जाता है. हर साल यहां कैंपस प्लेसमेंट में सैकड़ों मल्टीनेशनल कंपनियां हिस्सा लेती हैं, जो स्टूडेंट्स को हाई सैलरी पैकेज के साथ हायर करती हैं.

कैसे होता है VIT में एडमिशन?

अगर आप सोच रहे हैं कि VIT में एडमिशन पाने के लिए JEE स्कोर की जरूरत होगी, तो ऐसा नहीं है. VIT में दाखिला वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (VITEEE) के माध्यम से होता है. यह एंट्रेंस एग्जाम हर साल आयोजित किया जाता है जिसमें देशभर के लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं. इस परीक्षा के आधार पर विभिन्न ब्रांच में स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाता है.

VIT की विभिन्न ब्रांच

VIT केवल वेल्लोर में ही सीमित नहीं है. इसकी कई ब्रांच देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं. VIT Vellore, VIT Chennai, VIT Bhopal, VIT-AP Amravati और Woxsen University Hyderabad इसके प्रमुख केंद्र हैं. सभी ब्रांचों में आधुनिक सुविधाएं, इंडस्ट्री फ्रेंडली कोर्स और अनुभवी प्रोफेसर मौजूद हैं जो छात्रों को एक बेहतरीन करियर के लिए तैयार करते हैं.

Job Placement in VIT: शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड

प्लेसमेंट के मामले में VIT ने हमेशा से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है. पिछले साल इस कॉलेज का हाईएस्ट पैकेज 88 लाख रुपये था. वहीं इस साल इसमें 16% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और एक छात्र को 1.02 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है. इतना ही नहीं, औसत पैकेज और प्लेसमेंट रेट भी शानदार रहा है. देश-विदेश की बड़ी कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न, गूगल, डेलॉइट, इन्फोसिस और TCS यहां से स्टूडेंट्स को हायर करती हैं.

NIRF रैंकिंग में भी टॉप पर

प्लेसमेंट और शिक्षा गुणवत्ता के आधार पर वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को NIRF Ranking 2024 में 11वां स्थान मिला है. यह इस बात का प्रमाण है कि VIT न केवल निजी क्षेत्र में बल्कि देश के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों में अग्रणी है.

ये भी पढ़ें: JEE Toppers की पहली पसंद है यह काॅलेज, करोड़ों में प्लेसमेंट, देखें Admission के लिए CutOff

ये भी पढ़ें: NEET UG Topper 2025: पहले ही प्रयास में नीट टाॅपर, AIR-8 लाकर गाड़ा झंडा, अब AIIMS Delhi में पढ़ाई का सपना

नोट: VIT वेल्लोर के प्लेसमेंट पर ये स्टोरी उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा और NIRF Ranking 2024 के आधार पर तैयार की गई है. लेटेस्ट अपडेट के लिए कॉलेज की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Previous article महिला से मारपीट के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Next article रिश्ते में रहने के दौरान लड़के करते हैं ये 5 गलतियां, अभी ठीक करें नहीं तो बन जाएंगे जख्मी आशिक
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel