[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions JMI Admission 2026: जामिया ने बढ़ाई एडमिशन की लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई 

JMI Admission 2026: जामिया ने बढ़ाई एडमिशन की लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई 

0
JMI Admission 2026: जामिया ने बढ़ाई एडमिशन की लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई 
जामिया मिलिया इस्लामिया (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

JMI Admission 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) में एडमिशन पाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है. JMI ने अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) और डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अगर आपने भी अब तक नहीं अप्लाई किया है तो जल्द-से-जल्द अप्लाई करें. लेकिन, इससे पहले इसकी पूरी जानकारी हासिल करें.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

JMI के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट पहले 25 मार्च 2026 थी. अब इसे बढ़ाकर 2 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. आवेदन प्रोसेस पूरा होने के बाद कैंडिडेट्स को अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए दो से तीन दिन का समय दिया जाएगा. परीक्षा अप्रैल या मई महीने में हो सकती है.

JMI Notice: यहां देखें नोटिस

किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन?

अंडरग्रेजुएट लेवल (UG): बीए, बीएससी, बीकॉम (ऑनर्स), बीटेक और बीआर्क
पोस्ट-ग्रेजुएट लेवल (PG): एमए, एमएससी, एमकॉम और एमबीए
प्रोफेशनल डिप्लोमा: पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन, फॉरेन लैंग्वेज और टेक्निकल डिप्लोमा कोर्सेज.

किस आधार पर मिलेगा एडमिशन?

JMI में एडमिशन कोर्स के अनुसार अलग-अलग आधार पर होता है. कुछ कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन मिलता है, जबकि कुछ प्रोग्राम में CUET स्कोर को भी मान्यता दी जाती है.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • JMI की ऑफिशियल वेबसाइट jmi.ac.in पर जाएं
  • एडमिशन/रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें

किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

एडमिशन के बाद क्या होगा?

एंट्रेंस एग्जाम या मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित कैंडिडेट्स को काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद ही फाइनल एडमिशन मिलेगा.

यह भी पढ़ें- भारत के नंबर 1 रिसर्च इंस्टीट्यूट में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस

Previous article मीन साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह करियर में मिलेगी सफलता या लव लाइफ में बढ़ेंगी मुश्किलें?
Next article 9,500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का धांसू फोन, अमेजन पर बंपर डील
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel