[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions झारखंड BEd एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई

झारखंड BEd एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई

0
झारखंड BEd एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Jharkhand BEd MEd BPEd Admission 2026: बीएड एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारण से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें एक और मौका मिल गया है.

Jharkhand BEd MEd BPEd Admission के लिए 7 अप्रैल तक भरें फॉर्म

बीएड, एमएड और बीपीएड कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार अब 7 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद अगर किसी अभ्यर्थी से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है तो उसे सुधारने का भी मौका दिया जाएगा. आवेदन में सुधार के लिए 8 और 9 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है.

कब होगी प्रवेश परीक्षा?

पहले इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाना था, लेकिन आवेदन तिथि बढ़ने के कारण परीक्षा की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है. अब बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा से चार दिन पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.

Jharkhand Bed Entrance Exam Notice
Jharkhand bed entrance exam notice

Jharkhand BEd MEd BPEd Admission Application Date Notice

इन शहरों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र

इस प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य के कई शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. परीक्षा केंद्र रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा में निर्धारित किए गए हैं. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

Previous article असम में तृणमूल की ‘एकला चलो नीति’, विधानसभा की 22 सीटों पर ममता ने उतारे उम्मीदवार
Next article बिहार में 48 घंटे बाद फिर गिरेगा पारा, बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel