[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई

यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई

0
यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई
सांकेतिक फोटो (Canva)

JEECUP 2026 Application: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम काउंसिल उत्तर प्रदेश ने JEECUP 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिन छात्रों से पहले अप्लाई नहीं हो पाया था, उनके लिए यह अच्छा मौका है.

JEECUP 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और अब इसकी आखिरी तारीख बढ़ाकर 10 मई 2026 कर दी गई है. एडमिट कार्ड 8 मई 2026 को जारी होंगे. परीक्षा 15 से 22 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी और रिजल्ट 30 मई 2026 को घोषित किया जाएगा.

JEECUP 2026 Application: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर JEECUP 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • अंत में कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें.

UP Polytechnic JEECUP 2026 Application Form Check Here

एप्लीकेशन फीस

इस परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए फीस 200 रुपये तय की गई है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट या ई-चालान के जरिए किया जा सकता है.

JEECUP एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जिसके जरिए उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. इस परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी, एग्रीकल्चर और अन्य डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है. हर साल बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें: IIT रुड़की में CS ब्रांच में पाना है एडमिशन? जानिए कटऑफ और प्रक्रिया

Previous article दक्षिण अफ्रीका के स्कूलों में पढ़ाया जाए भारतीय इतिहास, संघर्ष और भेदभाव की लड़ाई को शामिल करने की उठी मांग
Next article NEET-UG 2026: रांची के इन 21 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel