[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन जारी, मई में होगी प्रवेश परीक्षा

यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन जारी, मई में होगी प्रवेश परीक्षा

0
यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन जारी, मई में होगी प्रवेश परीक्षा
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

JEECUP 2026 Application: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (पॉलिटेक्निक) की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. प्रवेश परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी.

JEECUP 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEECUP 2026 Application Form के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

एप्लीकेशन फीस

JEECUP 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करनी होगी. General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रुपये है, जबकि SC और ST वर्ग के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है. फीस का भुगतान Debit Card, Credit Card, Net Banking, Mobile Wallet, Cash Card या Offline E-Challan के जरिए किया जा सकता है.

JEECUP 2026 Application Form Check Here

JEECUP 2026 Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

कोर्सअवधियोग्यता
Diploma in Engineering3 वर्ष10वीं पास, कम से कम 35% अंक और PCM में 50% अंक
Diploma in Agriculture Engineering3 वर्ष10वीं में Agriculture विषय, PCM और Agriculture में 50% अंक
Fashion Designing / Textile / Home Science2-3 वर्ष10वीं पास, कम से कम 35% अंक
Modern Office Management / Library Science2 वर्ष12वीं पास
Diploma in Pharmacy2 वर्ष12वीं साइंस स्ट्रीम में 50% अंक
PG Diploma Courses1-2 वर्षसंबंधित विषय में ग्रेजुएशन
Diploma in Hotel Management3 वर्ष12वीं में 50% अंक
Aircraft Maintenance Engineering3 वर्ष12वीं PCM के साथ 50% अंक
Engineering Lateral Entry2 वर्ष12वीं साइंस या 10वीं + ITI

JEECUP Age Limit: आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 14 साल होनी चाहिए. उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 जुलाई 2012 या उससे पहले की होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IIT का झंझट नहीं, ये कॉलेज भी हैं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट

Previous article Dhanbad Live: रघुनाथपुर पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Next article 9 अप्रैल को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में गरजेंगे पीएम मोदी, गैलेक्सी मॉल से कोर्ट तक नो एंट्री
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel