[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions 12वीं में 75% से कम नंबर वालों को भी मिलेगा IIT में एडमिशन, IIT Roorkee ने दी बड़ी राहत

12वीं में 75% से कम नंबर वालों को भी मिलेगा IIT में एडमिशन, IIT Roorkee ने दी बड़ी राहत

0
12वीं में 75% से कम नंबर वालों को भी मिलेगा IIT में एडमिशन, IIT Roorkee ने दी बड़ी राहत
सांकेतिक फोटो (Freepik)

JEE Advanced 2026: अगर आपके 12वीं क्लास में 75% नंबर नहीं आए हैं और आप इस वजह से परेशान थे कि आईआईटी (IIT) में एडमिशन कैसे होगा, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) कंडक्ट कर रहे IIT रुड़की ने छात्रों को एक राहत दी है. अब जिन छात्रों के 12वीं में 75 प्रतिशत से कम नंबर हैं, वे भी आईआईटी की जोसा (JoSAA) काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस में हिस्सा ले सकते हैं और अपनी रैंक के आधार पर पसंद की सीटें चुन सकते हैं.

JEE Advanced 2026: छात्रों के भारी दबाव के बाद आया फैसला

यह फैसला पिछले कुछ दिनों से छात्रों और अभिभावकों द्वारा बनाए जा रहे लगातार दबाव के बाद लिया गया है. दरअसल, इस साल 13 मई को जारी हुए सीबीएसई (CBSE) के नतीजों को लेकर छात्रों में काफी नाराजगी थी. बहुत से छात्रों का मानना था कि उन्हें उम्मीद से बेहद कम नंबर मिले हैं. इसके बाद करीब 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया. छात्रों की इस परेशानी और कॉपियों की दोबारा जांच में लगने वाले समय को समझते हुए आईआईटी रुड़की ने यह बीच का रास्ता निकाला है.

IIT Roorkee का नया नियम: किसे और कैसे मिलेगी एडमिशन में राहत?

आईआईटी रुड़की द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यह राहत उन छात्रों के लिए है जिन्होंने री-इवैल्यूएशन के लिए डाला है.

  • जनरल, ओबीसी (OBC-NCL) और ईडब्ल्यूएस (GEN-EWS) कैटेगरी: वो छात्र जिनके 12वीं में फिलहाल 75% से कम नंबर हैं, वे अभी चॉइस फिलिंग (JEE Advanced 2026) कर सकते हैं.
  • एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwD) कैटेगरी: वो छात्र जिनके नंबर 65% से कम हैं, वे भी इस प्रोसेस में बैठ सकते हैं. इन सभी छात्रों को उनकी जेईई एडवांस्ड रैंक के हिसाब से सीटें अलॉट कर दी जाएंगी.

15 जुलाई तक जमा करनी होगी नई मार्कशीट

आईआईटी ने साफ किया है कि यह तब तक के लिए है जब तक री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट नहीं आ जाता. छात्रों को अपनी नई मार्कशीट 15 जुलाई 2026 तक हर हाल में जमा करनी होगी. इसके लिए छात्रों को अपनी नई मार्कशीट ईमेल आईडी orgjee@iitr.ac.in पर भेजनी होगी. अगर छात्र तय तारीख तक जरूरी प्रतिशत (75% या 65%) वाली मार्कशीट जमा कर देते हैं, तो चौथे राउंड के अंत में उन्हें मिली सीट पर उनका एडमिशन पक्का कर दिया जाएगा.

75% पात्रता शर्त को पूरी तरह खत्म करने से IIT का इनकार

इससे पहले सोशल मीडिया पर छात्र लगातार यह मांग कर रहे थे कि इस साल के लिए 75% वाली शर्त को पूरी तरह से हटा दिया जाए. हालांकि, आईआईटी रुड़की ने इस मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया. संस्थान का कहना है कि JEE Advanced 2026 परीक्षा में देश के 36 अलग-अलग बोर्ड के छात्र शामिल होते हैं. किसी एक बोर्ड (जैसे सीबीएसई) के छात्रों की समस्या की वजह से सभी के लिए नियम नहीं बदले जा सकते. इसलिए पात्रता खत्म करने के बजाय सिर्फ समय सीमा को बढ़ाया गया है.

सीबीएसई पोर्टल की खराबी ने बढ़ाई चिंता

इस पूरे मामले में छात्रों की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ी हुई हैं क्योंकि सीबीएसई का री-इवैल्यूएशन पोर्टल लगातार तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहा है. इस बार लगभग 4,04,319 छात्रों ने अलग-अलग विषयों की करीब 11,31,961 आंसर शीट्स को दोबारा जांचने के लिए आवेदन किया है. फिलहाल यह प्रोसेस चल रहा है. छात्र जल्द से जल्द अपने संशोधित रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि 15 जुलाई की डेडलाइन से पहले वे इसे आईआईटी रुड़की को सबमिट कर सकें.

यह भी पढ़ें: CBSE ने बढ़ाई लास्ट डेट, अब 12वीं के स्टूडेंट्स को मिला एक्स्ट्रा टाइम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel