[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड में रैंक 30,000 तक पहुंचा तो भी चिंता नहीं! ये हैं आपके लिए बेहतरीन IITs और कोर्स

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड में रैंक 30,000 तक पहुंचा तो भी चिंता नहीं! ये हैं आपके लिए बेहतरीन IITs और कोर्स

0
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड में रैंक 30,000 तक पहुंचा तो भी चिंता नहीं! ये हैं आपके लिए बेहतरीन IITs और कोर्स
जेईई एडवांस्ड 2025

JEE Advanced 2025 in Hindi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने 18 मई को देशभर में JEE Advanced 2025 की परीक्षा आयोजित की. यह परीक्षा दो पालियों में हुई, पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक. दोनों सत्र कंप्यूटर आधारित थे और देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सख्त नियमों के साथ आयोजित किए गए थे. 

2 जून को आएंगे नतीजे, होगी AIR रैंक की घोषणा

परीक्षा के परिणाम 2 जून 2025 को जारी किए जाएंगे. इसके साथ ही परीक्षार्थियों की ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी घोषित की जाएगी. जो अभ्यर्थी कटऑफ में आएंगे, उन्हें JoSAA (जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. IITs में दाखिला अभ्यर्थी की पसंद और AIR के आधार पर मिलेगा. 

JEE Advanced 2025: 10,000 से 30,000 रैंक वालों के लिए कई विकल्प

अगर आपकी रैंक 10,000 से 30,000 के बीच है, तो भी आप देश के कई IITs में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला पा सकते हैं. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एप्लाइड जियोलॉजी जैसे कोर्स शामिल हैं. 

पढ़ें: Success Story: 500 बार रिजेक्ट हुए, लेकिन नहीं मानी हार, Tier-III कॉलेज के सागर कुमार ने Google में पाई ड्रीम जॉब

IIT BHU (वाराणसी) में डिग्री और डुअल डिग्री कोर्स का विकल्प

अगर आपकी रैंक 10,000 से 30,000 के बीच है, तो IIT BHU, वाराणसी में आपको कई खास कोर्सों में दाखिला मिल सकता है. इनमें बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर, सिरेमिक इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग और फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग जैसे डुअल डिग्री कोर्स शामिल हैं. इसके अलावा बायोकैमिकल इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी तथा बायोइंजीनियरिंग और बायोमेडिकल टेक्नोलॉजी में भी विकल्प उपलब्ध हैं. 

IIT धनबाद में जियोलॉजी से लेकर सिविल इंजीनियरिंग तक

IIT धनबाद में एप्लाइड जियोलॉजी, एप्लाइड जियोफिजिक्स, पर्यावरण इंजीनियरिंग, मिनरल और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स उपलब्ध हैं.  यह संस्थान खनन और भू-विज्ञान से जुड़ी पढ़ाई के लिए जाना जाता है. 

IIT इंदौर, मंडी और पटना में साइंस और इंजीनियरिंग का मेल

IIT इंदौर में मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स साइंस उपलब्ध है. IIT मंडी में मेटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग, बायोइंजीनियरिंग, केमिकल साइंस और सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हो सकती है. वहीं, IIT पटना में सिविल इंजीनियरिंग के साथ डुअल डिग्री विकल्प, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग कोर्स उपलब्ध हैं. 

पढ़ें: Best BTech College: कंप्यूटर साइंस वाले रह गए पीछे, NIT जमशेदपुर में इस ब्रांच को मिला 100% प्लेसमेंट

JEE Advanced 2025 in Hindi: IIT खड़गपुर, रुड़की और रोपड़ में विशेष कोर्स

IIT खड़गपुर में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर, माइनिंग सेफ्टी इंजीनियरिंग, एप्लाइड जियोलॉजी और एग्रीकल्चरल एंड फूड इंजीनियरिंग जैसे विशेष कोर्स मिलते हैं. IIT रुड़की में आर्किटेक्चर और केमिकल साइंसेज में पढ़ाई की जा सकती है. वहीं, IIT रोपड़ में मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग का विकल्प है. 

IIT पलक्कड़ और तिरुपति में कोर ब्रांच में अवसर

IIT पलक्कड़ में मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की जा सकती है. वहीं, IIT तिरुपति में सिविल और केमिकल इंजीनियरिंग के विकल्प मौजूद हैं. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel