[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIT Seat Increased: जेईई मेन पास छात्रों के लिए खुशखबरी, आईआईटी में बढ़ गई BTech की 1300 से ज्यादा सीटें

IIT Seat Increased: जेईई मेन पास छात्रों के लिए खुशखबरी, आईआईटी में बढ़ गई BTech की 1300 से ज्यादा सीटें

0
IIT Seat Increased: जेईई मेन पास छात्रों के लिए खुशखबरी, आईआईटी में बढ़ गई BTech की 1300 से ज्यादा सीटें
IIT Seat Increased

IIT Seat Increased: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में बीटेक कोर्स सीटें बढ़ गई हैं. ऐसे में देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत मिलने वाली है. देश के 23 आईआईटी में 1364 सीटें बढ़ाई गई हैं. बता दें कि बीटेक में एडमिशन के लिए जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन होने वाला है.

बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा के बाद अब एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन होगा. एडवांस्ड में प्राप्त नंबर के आधार पर JoSAA काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है. इस काउंसलिंग में प्राप्त नंबर के आधार पर एडमिशन होता है. ऐसे में सीटों की बढ़ने की खबर काफी राहत पहुंचाने वाली है.

IIT Seat Increased for BTech: बीटेक के लिए सीटें बढ़ीं

देश के सभी 23 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में बीटेक की सीटें बढ़ गई हैं. इसमें कुल 1346 सीटों का इजाफा हुआ है. बता दें कि सीटें सिर्फ बीटेक कोर्स के लिए ही नहीं बल्कि एमटेक और पीएचडी के लिए भी बढ़ी हैं. बीटेक कोर्स में सबसे अधिक सीटों में वृद्धि होंगी.

ये भी पढ़ें: ICAI CA Exam Schedule 2025: आईसीएआई सीए परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

BTech Admission 2025: अब 18000 से ज्यादा सीटें

ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की तरफ से होने वाली काउंसिंग डेटा के अनुसार पिछले साल 23 आईआईटी में बीटेक की कुर 17,740 सीटें थीं. वहीं, अब आईआईटी में 18,500 सीटों पर एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा.

इस साल सीट बढ़ोतरी के बाद इंजीनियरिंग के सभी ब्रांच में सीटों की बढ़ोतरी देखी गई है. इसमें कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसे कोर्स में सबसे ज्यादा सीटें बढ़ी हैं. बता दें कि जेईई एडवांस्ड के बाद देशभर के 23 आईआईटी,.32 NITs और 26 IIITs में दाखिला होता है.

ये भी पढ़ें: IFS Vikram Misri Education: झारखंड के इस कॉलेज से पढ़े हैं IFS विक्रम मिश्री, आज संभाल रहे हैं विदेश सचिव की जिम्मेदारी

Previous article 5 हजार रुपये सस्‍ता हुआ देसी कंपनी का 2 डिस्‍प्‍ले वाला स्‍मार्टफोन, 18 मई तक मौका
Next article वैभव सूर्यवंशी का ‘चालीसा’ से गुणगान, IPL 2025 में शतक के बाद भक्ति रंग में क्रिकेट गाथा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel