[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिहार के टॉप कॉलेज में शुरू हुआ AI का ये कोर्स, JEE नहीं तो इन एग्जाम के स्कोर से मिली इंट्री

बिहार के टॉप कॉलेज में शुरू हुआ AI का ये कोर्स, JEE नहीं तो इन एग्जाम के स्कोर से मिली इंट्री

0
बिहार के टॉप कॉलेज में शुरू हुआ AI का ये कोर्स, JEE नहीं तो इन एग्जाम के स्कोर से मिली इंट्री
IIT पटना (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Patna New BS Degree: अगर आप बीटेक कर चुके हैं या जॉब करते हैं और टेक्निकल फील्ड में अपनी डिग्री बढ़ाना चाहते हैं तो आप IIT पटना के 4 साल के कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. IIT पटना ने 4 सालों का BS डिग्री प्रोगाम शुरू किया है. ये कोर्स हाइब्रिड मोड में चलेगी यानी कि क्लासेज ऑनलाइन होंगी और डिग्री रेगुलर प्रोग्राम के पैटर्न पर दी जाएगी.

संस्थान का कहना है कि इस कोर्स के जरिए छात्र इंडस्ट्री के लिए तैयार होंगे और साथ ही उन्हें IIT जैसे संस्थान से पढ़ाई करने का मौका मिलेगा. IIT Patna देश के टॉप IITs में शामिल है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इसका स्थान 19वां है. ऐसे में यहां एडमिशन लेना चाहते हैं तो कोर्स डिटेल जान लें.

कौन से दो नए कोर्स शुरू किए गए हैं?

  • कंप्यूटर साइंस एंड डेटा एनालिटिक्स
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड साइबर सिक्योरिटी

ये दोनों ही कोर्स 4 वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (BS) प्रोग्राम के तहत शुरू किए गए हैं.

IIT Patna BS कोर्स के लिए एलिजिबिलिटी?

कैंडिडेट्स के पास PCM (फिजिक्स+केमिस्ट्री+मैथ्स) से साइंस विषय से कम-से-कम 60 मार्क्स के साथ डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही JEE Main / JEE Advanced, NEET, CUET, BITSAT, KVPY / NTSE / INSPIRE स्कॉलरशिप में से किसी एक का वैलिड स्कोर होना चाहिए. स्टेट लेवल एग्जाम या कोई इंटरनेशनल लेवल एग्जाम SAT-I/SAT-II (अमेरिका) या BMAT (यूके), IIT-SAT का स्कोर भी वैलिड है.

12वीं के छात्रों के लिए IIT Patna का खास नियम

जिस वर्ष एडमिशन हो रहा है, उसी वर्ष 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी प्रोविजनल एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे छात्रों को 11वीं की मार्कशीट और 12वीं की पहली सेमेस्टर/टर्म का स्कोर (यदि जारी हुई हो) स्कूल से प्रमाणित कर जमा करनी होगी. 30 अक्टूबर 2025 तक 12वीं पास करने का सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होगी. ऐसा नहीं करने पर प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा.

IIT Patna BS कोर्स के लिए आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 25 वर्ष से कम होनी चाहिए यानी 1 जनवरी 2000 या उसके बाद जन्मे उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं. प्रूफ के लिए बर्थ सर्टिफिकेट या 10वीं की मार्कशीट देनी होगी.

IIT Patna में पढ़ रहे छात्रों के लिए खास नियम

IIT Patna से BSc (Computer Science & Data Analytics) पूरा कर चुके और कम से कम 50% अंक या समकक्ष CGPA प्राप्त करने वाले छात्र BS प्रोग्राम के चौथे वर्ष में लेटरल एंट्री के लिए पात्र होंगे.

IIT Patna New BS Degree Fees: देखें IIT पटना का फीस स्ट्रक्चर

IIT पटना का ये BS प्रोग्राम 4 सालों का होगा, जिसमें 8 सेमेस्टर होंगे. सेमेस्टर वाइज फीस ली जाएगी. इस कोर्स के लिए 2,800 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी. रजिस्ट्रेशन फीस रिफंडेबल नहीं है. हर सेमेस्टर में 48,600 रुपये की फीस ली जाएगी. इस कोर्स की टोटल फीस 3,88,000 रुपये की होगी.

Iit Patna Bs कोर्स का फीस स्ट्रक्चर
IIT Patna BS कोर्स का फीस स्ट्रक्चर

IIT Patna से ये कोर्स करके क्या फायदा मिलेगा?

  • एलुमनाई स्टेटस (Alumni Status)
  • कैंपस इमर्शन (Campus Immersion)
  • इंटर्नशिप और प्लेसमेंट में 100% सपोर्ट

कैसे करें IIT Patna के इस कोर्स के लिए अप्लाई?

  • सबसे पहले registrations.iitp-cep.in पर जाएं.
  • यहां होम पेज पर BS (AICS/CSDA) प्रोग्राम चुनें.
  • रजिस्ट्रेशन करें
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट्स और अन्य डिटेल्स के साथ फॉर्म भरें.
  • निर्धारित आवेदन/रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आवेदन जमा होने के बाद काउंसलर आपकी एप्लिकेशन की समीक्षा करेंगे और आगे की प्रक्रिया के लिए संपर्क करेंगे.
  • मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • वेरिफिकेशन के बाद सेमेस्टर फीस जमा कर अपनी सीट कन्फर्म करें.

यह भी पढ़ें- बिहार-झारखंड में इन कोर्स का बढ़ा क्रेज, 12वीं के बाद बन सकते हैं करियर का मजबूत आधार

Previous article Afaque Haider MLC: वित्तरहित शिक्षकों को अनुदान और सातवें वेतनमान के लिए मुख्यमंत्री से मिले आफाक हैदर
Next article अगले 4 दिनों तक खराब रहेगा बिहार का मौसम, 30 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, जानिए आपके जिले का हाल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel