[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions बिना JEE advanced किए पाएं IIT कानपुर में पढ़ने का मौका, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

बिना JEE advanced किए पाएं IIT कानपुर में पढ़ने का मौका, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

0
बिना JEE advanced किए पाएं IIT कानपुर में पढ़ने का मौका, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो ( AI GENERATED )

IIT Kanpur New Course: IIT कानपुर ने कंप्यूटर और डिजिटल सुरक्षा की दुनिया में करियर बनाने वाले इच्छुक छात्रों के लिए एक नया कोर्स लॉन्च किया है. संस्थान में अब बैचलर ऑफ साइबरसिक्योरिटी नाम से एक नया चार साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स शुरू किया जाएगा. इस कोर्स में छात्रों को आज के युग में इस्तेमाल होने वाली सभी साइबर जानकारियों और कंप्युटर से रिलेटेड चीजों को पढ़ाया जाएगा.

यह नया कोर्स आने वाले नए सेशन (जुलाई 2026) से शुरू होगा. इस कोर्स को IIT कानपुर के ‘वाधवानी स्कूल ऑफ एआई एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स’ विभाग द्वारा चलाया जाएगा.

IIT Kanpur New Course: इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

आमतौर पर IIT के किसी भी रेगुलर बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली ‘जेईई एडवांस्ड’ परीक्षा पास करनी होती है. लेकिन इस कोर्स में एडमिशन लेने का प्रोसेस थोड़ा अलग है. एडमिशन लेने के लिए जेईई एडवांस्ड की परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं है. लेकिन आपको JEE की परीक्षा देनी होगी और उम्मीदवारों को उनके जेईई मेन्स के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. जिन छात्रों को साइबर सुरक्षा या कोडिंग के क्षेत्र में पहले से थोड़ा बहुत काम करने का अनुभव है उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी. शॉर्टलिस्ट होने के बाद छात्रों को IIT कानपुर के कैंपस में बुलाया जाएगा. वहां उनका पर्सनल असेसमेंट होगा, जिसमें एक ‘हैकथॉन’ भी शामिल होगा.

IIT Kanpur New Course: कैसा होगा 4 साल की पढ़ाई का ढांचा?

इस कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ फील्ड में काम करने का असली अनुभव भी मिल सके:

1.पहले दो साल (कैंपस में पढ़ाई): शुरुआती दो सालों में छात्र IIT कानपुर के कैंपस में रहकर साइबर सुरक्षा के बेसिक ज्ञान, कोडिंग और जरूरी तकनीकों की पढ़ाई करेंगे.

2.आखिरी दो साल (सरकारी एजेंसियों में ट्रेनिंग):
कोर्स के बचे हुए दो साल पूरी तरह से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए होंगे. इस दौरान छात्र देश की मुख्य सरकारी सुरक्षा एजेंसियों और संगठनों के साथ इंटर्नशिप करेंगे. इससे वे असल जिंदगी में होने वाले साइबर हमलों और उनसे निपटने के तरीकों को करीब से सीख पाएंगे.

IIT Kanpur New Course: युवाओं के लिए क्यों है यह बड़ा मौका?

आज के समय में जिस तरह से हर चीज डिजिटल हो रही है उसे देखते हुए साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट की मांग पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा बढ़ गई है.IIT कानपुर का यह कोर्स उन युवाओं के लिए एक सीधा रास्ता है जो बिना JEE एडवांस्ड के दबाव के, देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़कर एक सुरक्षित और शानदार भविष्य बनाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: MP Board सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel