[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions CS से ऊब गए हैं, IIT ISM धनबाद शुरू करने जा रहा है 3 नए कोर्स

CS से ऊब गए हैं, IIT ISM धनबाद शुरू करने जा रहा है 3 नए कोर्स

0
CS से ऊब गए हैं, IIT ISM धनबाद शुरू करने जा रहा है 3 नए कोर्स
IIT ISM धनबाद (PC-ऑफिशियल)

IIT ISM Dhanbad: कंप्यूटर साइंस से मन ऊब गया है या अगर आपकी इस दिलचस्पी इस फील्ड में नहीं है तो आपके लिए काम की खबर है. झारखंड के फेमस टेक्निकल इंस्टीट्यूट आईआईटी आईएसएम धनबाद अकैडमिक सेशन 2026 से तीन नए MTech कोर्स शुरू करने जा रहा है. इससे न सिर्फ स्टूडेंट्स को नए करियर ऑप्शन और ग्रोथ मिलेंगे बल्कि संस्थान को भी टेक्निकल फील्ड की पढ़ाई में मजबूती मिलेगी. 

IIT ISM Dhanbad में 31 कोर्स में MTech

IIT ISM धनबाद में पहले से ही 28 सब्जेक्ट में MTech की पढ़ाई हो रही है. वहीं अब इन 3 नए कोर्स के जुड़ने से, टोटल कोर्स की संख्या 31 हो जाएगी. अगर आपकी भी दिलचस्पी IIT ISM धनबाद में एडमिशन लेने में है तो आइए जानते हैं इस बदलाव के बारे में. 

1. क्रिटिकल मिनरल इंजीनियरिंग

यह कोर्स माइनिंग विभाग के द्वारा चलाया जाएगा. इस कोर्स में खनिजों की खोज, उन्हें निकालने की प्रक्रिया और उनके यूज से जुड़ी तकनीक की जानकारी दी जाएगी. इस कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट्स के लिए देश विदेश में नौकरी के ऑप्शन होंगे. 

2. मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग

इस कोर्स का संचालन खनिज एवं धातुकर्म विभाग करेगा. इसमें अलग-अलग प्रकार के मैटेरियल के ट्रीटमेंट और उसके बारे में बताया जाएगा. मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर वाले देशों में मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग फील्ड की काफी डिमांड होती है. 

3. कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटल इंजीनियरिंग

यह कोर्स Mechanical, Electrical and Electronics Engineering विभाग मिलकर संचालित करेंगे. इसमें ऑटोमेशन, कंट्रोल सिस्टम और एडवांस टूल्स से संबंधित पढ़ाई कराई जाएगी.

सीटों की संख्या में बदलाव नहीं

IIT ISM धनबाद में एमटेक की कुल सीटों की संख्या 798 ही रहेंगी. कॉलेज ने सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया है. मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया है कि 2025 में जिन कोर्सेज में एडमिशन नहीं होने के कारण सीटें खाली रह गए हैं, उन कोर्स की सीट ही यहां एडजेस्ट की जाएगी. 

IIT ISM धनबाद में पहले से चल रहे MTech कोर्स 

संस्थान में पहले से कई विषयों में MTech की पढ़ाई हो रही है

  • भूकंप विज्ञान एवं अभियंत्रण (Earthquake Science & Engineering)
  • रासायनिक अभियंत्रण (Chemical Engineering)
  • औषधि विज्ञान (Pharmaceutical Science)
  • संरचनात्मक अभियंत्रण (Structural Engineering)
  • भू-तकनीकी अभियंत्रण (Geotechnical Engineering)
  • जल संसाधन अभियंत्रण (Water Resources Engineering)
  • परिवहन अभियंत्रण (Transportation Engineering)
  • कंप्यूटर साइंस (Computer Science)
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डाटा विज्ञान (Artificial Intelligence & Data Science)
  • ऊर्जा प्रणाली अभियंत्रण (Energy Systems Engineering)
  • पावर इलेक्ट्रॉनिक्स (Power Electronics)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स – संचार एवं सिग्नल प्रोसेसिंग (Electronics – Communication & Signal Processing)
  • पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रण (Environmental Science & Engineering)
  • ईंधन एवं ऊर्जा अभियंत्रण (Fuel & Energy Engineering)
  • खनिज एवं धातुकर्म अभियंत्रण (Mineral & Metallurgical Engineering)
  • औद्योगिक अभियंत्रण एवं प्रबंधन (Industrial Engineering & Management)
  • डाटा विश्लेषण (Data Analytics)
  • यांत्रिक अभियंत्रण (Mechanical Engineering)
  • खनन अभियंत्रण (Mining Engineering)
  • भू-मानचित्रण (Geo-Informatics / Geomatics Engineering)
  • सुरंग एवं भूमिगत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (Tunnelling & Underground Space Technology)
  • पेट्रोलियम अभियंत्रण (Petroleum Engineering)

यह भी पढ़ें- इंजीनियर्स के लिए बंपर भर्ती, 1.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

Previous article कौन थे राजा कुमार भास्कर वर्मा? जिनके नाम पर ब्रह्मपुत्र पर बना ₹3030 करोड़ का महासेतु
Next article जियो का सबसे सस्ता फैमिली पोस्टपेड प्लान: कीमत कम, फायदे दमदार
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel