[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIT Indore New Courses: आईआईटी इंदौर से BTech करने का शानदार मौका, शुरू हुए 2 नए कोर्स 

IIT Indore New Courses: आईआईटी इंदौर से BTech करने का शानदार मौका, शुरू हुए 2 नए कोर्स 

0
IIT Indore New Courses: आईआईटी इंदौर से BTech करने का शानदार मौका, शुरू हुए 2 नए कोर्स 
IIT Indore New Courses

IIT Indore New Courses: आईआईटी इंदौर से बीटेक करने का शानदार मौका है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Indore) ने छात्रों के लिए अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के तहत दो नए कोर्स शुरू किए हैं. पहला है बायोसाइंस व बायोमेडिकल इंजीनियिरंग और दूसरा है पर्यावरण इकोनॉमिक्स में सस्टेनेबल इंजीनियरिंग. ये दोनों ही कोर्स साइंस और तकनीक का मिश्रण है. आईआईटी इंदौर ने इन दो कोर्स के बारे में उस समय जानकारी दी है जब जेईई मेन और जेईई एडवांस के सफल कैंडिडेट्स के लिए जोसा काउंसलिंग चल रही है. आउए, विस्तार से जानते हैं आईआईटी इंदौर के इन कोर्सेज के बारे में- 

BTech in Biomedical Science: इन प्रमुख विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा 

  • मेडिकल डिवाइज
  • क्लिनिकल डाटा एनालिटिक
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 
  • हेल्थकेयर एप्लिकेशन 

BTech in Environmental Economics: इन प्रमुख विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा 

  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • हाइड्रोलिक्स
  • गणित
  • जल आपूर्ति इंजीनियरिंग

IIT Indore New Course: छात्रों को मिलेगी प्रैक्टिकल नॉलेज

संस्थान के द्वारा छात्रों को न सिर्फ थ्योरी की जानकारी दी जाएगी बल्कि प्रैक्टिकल और लैब के कार्यों में भी उन्हें पारंगत बनाया जाएगा. इसी के साथ IIT Indore ने इंडस्ट्री, सरकार, अकैडमी और  सिविल सोसाइटी से सहयोग प्राप्त करके छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज भी प्रदान करेगा. 

IIT Indore NIRF Ranking: यहां देखें संस्थान की रैंकिंग 

IIT इंदौर की स्थापना वर्ष 2009 में की गई थी. यह देश के प्रमुख टेक्निकल संस्थान (Best BTech College) में से एक है. बीते पांच सालों में आईआईटी इंदौर ने विभिन्न कैटेगरी में एनआईआरएफ रैंकिंग के तहत अच्छा पोजिशन हासिल किया है. 2024 में संस्थान को ओवरऑल कैटेगरी में 33वां स्थान मिला था जबकि इंजीनियरिंग में यह 16वें, रिसर्च में 27वें और मैनेजमेंट में 8वें नंबर पर रहा.

यह भी पढ़ें- Best BTech College: बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए झारखंड के टॉप कॉलेज, Google में मिलता है प्लेसमेंट

यह भी पढ़ें- DDU Admission 2025: घर बैठे करें MBA, यूपी के इस विश्वविद्यालय ने शुरू किया डिस्टेंस लर्निंग कोर्स 

Previous article DU UG Admission 2025: डीयू एडमिशन के Trend में छाए ये कोर्स, Top-3 में छात्रों की क्या है पसंद?
Next article Khesari Lal Yadav Bam Bam Lagatar Song: खेसारी लाल यादव का ‘बम बम लागतरs’ बना सावन का चार्टबस्टर, यूट्यूब पर मचा बवाल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel