[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIT धारवाड़ में 97.6% प्लेसमेंट रिकॉर्ड, जानें एडमिशन और फीस डिटेल्स

IIT धारवाड़ में 97.6% प्लेसमेंट रिकॉर्ड, जानें एडमिशन और फीस डिटेल्स

0
IIT धारवाड़ में 97.6% प्लेसमेंट रिकॉर्ड, जानें एडमिशन और फीस डिटेल्स
IIT Dharwad Admission: कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

IIT Dharwad Admission: देश में इंजीनियरिंग एजुकेशन के सेक्टर में IIT इंस्टीट्यूट का एक अलग ही इम्पॉर्टेंस है. इन्हीं पॉपुलर इंस्टीट्यूट में से एक है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) धारवाड़. इस कॉलेज ने पढ़ाई और रिसर्च के सेक्टर में कम समय में ही अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

यह इंस्टीट्यूट नए IITs में शामिल है. यहां स्टूडेंट्स को अच्छी पढ़ाई के साथ मॉडर्न फैसिलिटी भी मिलती है. IIT धारवाड़ में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को नई टेक्नोलॉजी सीखने, प्रैक्टिकल नॉलेज लेने और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आईआईटी धारवाड़ (IIT Dharwad Admission) में एडमिशन कैसे मिलता है, क्या-क्या कोर्स उपलब्ध है और प्लेसमेंट के ऑप्शन है. 

IIT Dharwad Admission: एडमिशन प्रोसेस 

IIT धारवाड़ में BTech में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को कैंडिडेट्स को JEE Advanced एग्जाम पास करना पड़ता है. जेईई एडवांस्ड में मिले रैंक के बेसिस पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. GATE स्कोर के आधार पर MTech में एडमिशन मिलता है. PhD प्रोग्राम के लिए GATE या NET जैसे एग्जाम के स्कोर और इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्शन किया जाता है. 

कोर्स उपलब्ध

IIT धारवाड़ में BTech (Bachelor of Technology) ब्रांच में विभिन्न कोर्स उपलब्ध है, जैसे-

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)
  • सिविल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग
  • इंजीनियरिंग फिजिक्स

फीस स्ट्रक्चर 

आईआईटी धारवाड़ में बीटेक कोर्स की फीस लगभग 1,58,500 (प्रति सेमेस्टर) रुपये है, जिसमें हॉस्टल फीस, मेस चार्ज और अन्य सभी फीस शामिल होते हैं. एमटेक कोर्स की फीस लगभग 68500 रुपये प्रतिवर्ष  हैं. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iitdh.ac.in चेक कर सकते हैं. 

IIT Dharwad BTech Fees Structure 2025-26 Check Here

प्लेसमेंट डिटेल्स 

IIT Dharwad में 2024-25 के BTech ब्रांच का प्लेसमेंट रेट 97.6 % रहा है. यहां टॉप कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Amazon, TCS, Infosys और Oracle आकर स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देती है. 

यह भी पढ़ें: NIT सुरथकल में CSE के लिए कितनी चाहिए रैंक? जानें कटऑफ और प्लेसमेंट डिटेल्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel