[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions JEE Advanced छात्रों के लिए सुनहरा मौका, IIT की कैंपस लाइफ समझने के लिए जुड़ें इस वेबिनार से

JEE Advanced छात्रों के लिए सुनहरा मौका, IIT की कैंपस लाइफ समझने के लिए जुड़ें इस वेबिनार से

0
JEE Advanced छात्रों के लिए सुनहरा मौका, IIT की कैंपस लाइफ समझने के लिए जुड़ें इस वेबिनार से
IIT बॉम्बे सेमिनार (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Bombay Online Webinar: आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) की ओर से JEE Advanced क्वालिफाई करने वाले छात्रों के लिए एक ऑनलाइन ओपन हाउस का आयोजन किया जा रहा है. यह वेबिनार छात्रों को संस्थान की पढ़ाई, कैंपस लाइफ और यहां मिलने वाले अवसर के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.

क्या होगा इस ओपन हाउस में खास?

इस सेशन में IIT Bombay के प्रोफेसर और वर्तमान छात्र पैनल के रूप में शामिल होंगे, जो छात्रों और उनके माता-पिता के सवालों के जवाब देंगे. इसमें कैंपस के माहौल, अकैडमिक स्ट्रक्चर और करियर अवसरों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. 7 जून को इस ओपन हाउस का आयोजन किया जाएगा.

IIT Bombay: संस्थान ने शेयर की जानकारी

IIT Bombay ने खुद X पर इस संबंध में जानकारी शेयर की है. जारी पोस्ट के अनुसार, संस्थान ने कहा कि कैंपस लाइफ के बारे में छात्रों को बताने के लिए IIT Bombay ने ये ओपन हाउस शुरू की है. जेईई एडवांस क्वालिफाई करने वाले छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं. इसमें प्रोफेसर और वर्तमान के स्टूडेंट्स शामिल होंगे. इसका लिंक यूट्यूब पर मिलेगा.

लड़कियों के लिए अलग से व्यवस्था

कार्यक्रम में एक अलग फैकल्टी पैनल भी होगा, जो विशेष रूप से महिला छात्रों की सेफ्टी, उनके लिए कैंपस के माहौल और कैंपस एक्सपीरियंस से जुड़े सवालों का समाधान करेगा. इससे छात्राओं को संस्थान के माहौल को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी.

यहां देखें महत्वपूर्ण जानकारी

  • आयोजन – IIT Bombay Open House (Online Webinar)
  • डेट – 7 जून 2026 (रविवार)
  • टाइमिंग – सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
  • कौन शामिल हो सकता है? – JEE Advanced क्वालिफाइड छात्र

काउंसलिंग का नहीं है हिस्सा

IIT Bombay का ये ओपन हाउस काउंसलिंग से जुड़ा हुआ नहीं है और न इसमें कटऑफ, मार्क्स, ब्रांच और रैंकिंग से जुड़ी कोई बात की जाएगी. इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स और माता-पिता को IIT बॉम्बे में एडमिशन से पहले कैंपस और कॉलेज लाइफ के बारे में कुछ आम जानकारी और एक्सपीरियंस शेयर करना है. IIT बॉम्बे का यह ओपन हाउस JEE Advanced क्वालिफाइड छात्रों के लिए संस्थान को बेहतर समझने और सही फैसला लेने में मदद करेगा.

यह भी पढ़ें- एयरोस्पेस इंजीनियर की बढ़ी डिमांड, IIT मद्रास ने शुरू किया 4 साल का ये डिग्री कोर्स

Previous article Patna AIIMS में यौन शोषण की काली कहानी : महिला कर्मी ही नहीं, उसकी बेटी को भी अधिकारी ने बनाया शिकार
Next article दिल्ली-मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद जांच अभियान शुरू, आरा के सदर अस्पताल में फायर सेफ्टी में बड़ी चूक आई सामने
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel