[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions JEE Advance टॉपर की पहली पसंद है IIT Bombay, इतने छात्रों ने लिया दाखिला

JEE Advance टॉपर की पहली पसंद है IIT Bombay, इतने छात्रों ने लिया दाखिला

0
JEE Advance टॉपर की पहली पसंद है IIT Bombay, इतने छात्रों ने लिया दाखिला
आईआईटी बॉम्बे है पहली पसंद

IIT Bombay: अगर आप आईआईटी की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आईआईटी बॉम्बे को चुनें. आईआईटी बॉम्बे बीटेक करने वालों की पहली पसंद बनकर उभरा है. ऐसा कहना है संयुक्त कार्यान्वयन समिति (जेआईसी) की रिपोर्ट (JIC Report) का. दरअसल, JIC की रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया कि जेईई एडवांस 2025 टॉपर्स की पहली पसंद आईआईटी बॉम्बे है. 

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे ने दिया सबसे ज्यादा एडमिशन 

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अन्य IITs की तुलना में IIT Bombay ने सबसे ज्यादा टॉपर्स को एडमिशन दिया है. टॉप 100 रैंक स्टूडेंट्स में से 73 ने आईआईटी बॉम्बे को अपना पसंदीदा इंस्टीट्यूट चुना है. टॉप 100 कैटेगरी में 19 उम्मीदवारों ने आईआईटी दिल्ली को चुना, तथा इसी ग्रुप में 6 उम्मीदवारों ने आईआईटी मद्रास को चुना है. 

IIT Bombay: सीटों की संख्या अधिक हुई

जेआईसी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, किसी अन्य आईआईटी ने टॉप 100 ग्रुप में उम्मीदवारों को एडमिशन नहीं दिया है. वहीं इस रिपोर्ट में एक दिलचस्प बात ये देखी गई कि कुल अधिकांश आईआईटी में आवंटित सीटों की संख्या से अधिक हो गई है जैसे कि IIT Bombay में कुल 1360 सीटें हैं, लेकिन लास्ट राउंड में आवंटित सीटों की संख्या 1364 थी. 

IIT Bombay: मई महीने में हुई थी परीक्षा

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 मई को लगभग 155 शहरों के 258 केंद्रों पर जेईई एडवांस 2025 परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 54378 अभ्यर्थी पास हुए. आईआईटी में दाखिला पाने के लिए जेईई परीक्षा पास करना जरूरी है. जेईई परीक्षा दो चरण में होती है, पहला चरण जेईई मेन्स और दूसरा चरण जेईई एडवांस. जेईई मेन्स परीक्षा केवल क्वालिफाइंग एग्जाम है, जिसमें पास करना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें- सिर्फ IIT ही नहीं इन कॉलेज में भी GATE Score से मिलेगा दाखिला, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- भारत का ये संस्थान, दिखने में किसी Foreign Institute से कम नहीं, पढ़ाई में भी देता है टक्कर

Previous article Ather Rizta ने रचा इतिहास, एक साल में बिके 1 लाख स्कूटर
Next article Param Sundari Box Office Records: ‘परम सुंदरी’ ने तोड़ा जाह्नवी कपूर की इन फिल्मों का रिकॉर्ड, अब निशाने पर ये 4 शामिल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel